For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177782527
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अजमेर: नाबालिग से निकाह और गर्भवती होने का मामला; मुंबई पुलिस की जीरो FIR पर पोक्सो और बाल विवाह अधिनियम के तहत केस दर्ज, जांच शुरू |  Ajmer Breaking News: 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पोक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़क की चौड़ाई को लेकर 100 परिवारों ने खोला मोर्चा, |  Ajmer Breaking News: सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता – पार्षद लक्ष्मी धोलखेड़िया |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में खेलों का रोमांच, पशु कारोबार रहा सुस्त |  Ajmer Breaking News: अजयमेरु 84 कोस परिक्रमा सेवा समिति, सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु, सेवा समिति श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और अजयमेरु सनातन धर्म रक्षा संघ आदि के तत्वाधान में आयोजन |  Ajmer Breaking News: माहेश्वरी महिला मंडल का 'रामायण थीम' आधारित अनूठा दिवाली स्नेह मिलन | 

अजमेर न्यूज़: खेत की रखवाली कर रहे देवेंद्र सिंह की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या , भिनाय थाना पुलिस ने आरोपी मृतक की पत्नी किरण उर्फ सेठा और उसके प्रेमी शैतान गुर्जर को किया गिरफ्तार

Post Views 41

January 20, 2023

दोनों के बीच में अवरोध बन रहे किरण के पति देवेंद्र को दोनों ने मिलकर रास्ते से हटाने की 1 माह पूर्व योजना बनाई और 17 जनवरी की देर रात को वारदात की।

अजमेर जिले के भिनाय थाना पुलिस ने खेत की रखवाली कर रहे देवेंद्र सिंह मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी मृतक की पत्नी किरण उर्फ सेठा और उसके प्रेमी शैतान गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

थाना अधिकारी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि 17 जनवरी की देर रात खेत की रखवाली करते समय देवेंद्र सिंह उर्फ चंदू की गला घोंटकर जघन्य हत्याकांड के खुलासे व अज्ञात हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया था। पुलिस द्वारा गठित टीमों की जांच में शैतान गुर्जर निवासी सरगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके एवं मृतक की पत्नी किरण उर्फ सेठा से करीब 1 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। फिर दोनों आपस में बातचीत करने लगे। किरण से दोस्ती होने से वह मृतक के घर आने लगा। वहीं आरोपी शैतान सिंह किरण के पति देवेंद्र उर्फ चांदू को विश्वास में लेने के लिए उसके साथ शराब पार्टी करने लगा। इससे उसके प्रति विश्वास हो जाए। मगर कुछ दिन पूर्व मृतक देवेंद्र उर्फ चांदू को उसके और उसकी पत्नी किरण के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया। जिस पर मृतक देवेंद्र शैतान के घर आने का विरोध करने लगा। इस पर किरण और शैतान ने महीने भर पहले मिलकर देवेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

योजना के मुताबिक 17 जनवरी की शाम को आरोपी शैतान गुर्जर और किरण की फोन पर बात हुई। इसमें रात में देवेंद्र को मारने की योजना बनाई। उसी दिन किरण ने रात को प्रेमी शैतान गुर्जर को फोन करके बताया कि उसका पति देवेंद्र खेत पर सो रहा है। इसके बाद शैतान बाइक लेकर देवेंद्र के खेत पहुंच गया, जहां पर किरण उसे मिली। इसके बाद दोनों कुएं के पास चारपाई पर सो रहे देवेंद्र के पास पहुंच गए। वहीं आरोपी शैतान गुर्जर ने देवेंद्र के ऊपर बैठकर उसका गला दबाया और आरोपी पत्नी किरण ने नींद में सो रहे देवेंद्र का मुंह दबाया। इस पर देवेंद्र ने बचाव करते हुए किरण के हाथ की अंगुली को दांतों से काट लिया। फिर भी किरण ने मुंह और शैतान गुर्जर ने काफी देर तक गला दबाए रखा। देवेंद्र के शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर दोनों आश्वस्त हो गए कि देवेंद्र मर चुका है। उसके बाद शैतान सिंह अपनी मोटरसाइकिल लेकर बांदनवाड़ा आ गया और वहां से ट्रेलर लेकर भीलवाड़ा की तरफ चला गया। पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों के बीच में अवरोध बन रहे किरण के पति देवेंद्र को दोनों ने मिलकर रास्ते से हटाने की 1 माह पूर्व योजना बनाई और 17 जनवरी की देर रात को वारदात की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved