For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177782530
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अजमेर: नाबालिग से निकाह और गर्भवती होने का मामला; मुंबई पुलिस की जीरो FIR पर पोक्सो और बाल विवाह अधिनियम के तहत केस दर्ज, जांच शुरू |  Ajmer Breaking News: 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पोक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़क की चौड़ाई को लेकर 100 परिवारों ने खोला मोर्चा, |  Ajmer Breaking News: सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता – पार्षद लक्ष्मी धोलखेड़िया |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में खेलों का रोमांच, पशु कारोबार रहा सुस्त |  Ajmer Breaking News: अजयमेरु 84 कोस परिक्रमा सेवा समिति, सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु, सेवा समिति श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और अजयमेरु सनातन धर्म रक्षा संघ आदि के तत्वाधान में आयोजन |  Ajmer Breaking News: माहेश्वरी महिला मंडल का 'रामायण थीम' आधारित अनूठा दिवाली स्नेह मिलन | 

अजमेर न्यूज़: ख्वाजा गरीब नवाज के 811वें उर्स मेले में शरीक होने आ रहे पाक जायरीन के जत्थे को सेंट्रल गर्ल्स स्कूल में ठहराया जाएगा

Post Views 11

January 20, 2023

प्रशासन की ओर से 400 से 500 जायरीनों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।अभी यही सूचना है कि 489 जायरीनों के आने की उम्मीद है

ख्वाजा गरीब नवाज के 811वें उर्स मेले में शरीक होने आ रहे पाक जायरीन के जत्थे को इस बार दिल्ली में नहीं रोका जाएगा। हर बार दिल्ली में जायरीन का जत्था रुकता है। अटारी से बॉर्डर क्रॉस करके पाक जायरीन अमृतसर पहुंचते हैं, यहां से स्पेशल ट्रेन से सुबह दिल्ली पहुंचते हैं। दिल्ली से शाम को रवाना होकर अजमेर पहुंचते हैं, लेकिन इस बार अमृतसर से सीधे अजमेर पहुंचेंगे। दिल्ली में ठहराव नहीं होगा।

जिला कलक्टर को केंद्र सरकार की ओर से मिली सूची में 489 पाक जायरीन के उर्स में शरीक होने की जानकारी दी गई है। हर बार दिल्ली से पाक जायरीन को लेने के लिए अजमेर से जीआरपी स्टाफ और इंटेलिजेंस का स्टाफ दिल्ली जाता है। यहां तक अमृतसर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की निगरानी में इन्हें लाया जाता है। लेकिन इस बार अमृतसर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की निगरानी में पाक जत्था अजमेर तक आएगा। अजमेर आने का हमेशा समय अलसुबह करीब 5 बजे का रहता है। मालूम हो कि पाक जायरीन के पास ट्रांजिट वीजा होता है, जिसमें उन्हें सिर्फ दरगाह शरीफ तक आने जाने की अनुमति होती है।

उर्स में आने वाले पाकिस्तानी जायरीनों को सेंट्रल गर्ल्स स्कूल में ठहराया जाएगा। प्रशासन की ओर से 400 से 500 जायरीनों के ठहरने की व्यवस्था यहां की जा रही है। अभी तक यही सूचना है कि 489 जायरीनों के आने की उम्मीद है। कारण 20 कमरे यहां रिजर्व रखे गए हैं। प्रशासन ने 10 कमरे अतिरिक्त भी तैयार करवाए हैं। यदि 400 से अधिक जायरीन आते हैं तो दूसरे कमरे भी खोल दिए जाएंगे। कम जायरीन आते हैं तो इन कमरों का उपयोग सीआईडी, सीबीआई व पुलिसकर्मियों सहित यहां सुरक्षा व चिकित्सा में लगे स्टाफ को मुहैया करवाए जाएंगे। यहां नगर निगम की टीम साफ सफाई के काम में लगी हुई थी। कमरों में रंग रोगन का कार्य करवाया जा रहा था।

सेंट्रल गर्ल्स स्कूल में केंद्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दिल्ली गेट दोनों स्कूलों में अवकाश रहेगा। तोपदड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता ठहराया जाएगा। इस कारण तीनों ही विद्यालय के तकरीबन तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों की अब कम से कम दस दिन की छुट्टी रहेगी। इस दौरान शिक्षकों का भी अवकाश रहेगा।



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved