Post Views 11
January 20, 2023
दो करोड़ की रिश्वत मामले में गिरफ्तार एसओजी की एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल को एसीबी ने 3 दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद न्यायालय में किया पेश, न्यायधीश ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में 3 फरवरी तक भेजा जेल, एसीबी ने रिमांड के दौरान दिव्या मित्तल के मोबाइल और बैंक अकाउंट की ली जानकारी, जल्द ही होगा और खुलासा
गौरतलब है कि अजमेर के रामगंज थाने में दर्ज एनडीपीएस प्रकरण में एएसपी दिव्या मित्तल ने परिवादी के निर्दोष होने के बावजूद केस से नाम हटाने की एवज में 2 करोड़ की रिश्वत मांगी थी। नशीली दवाइयों को लेकर दर्ज मामले में परिवादी को जबरन फंसाने के लिए डराया जा रहा था। एसओजी अजमेर की एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल और एक बर्खास्त कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। जिसके बाद एसीबी ने एसओजी एएसपी दिव्या मित्तल को हिरासत में लिया और जयपुर लेकर गई जहां उनकी गिरफ्तारी शो की गई। इसके बाद दूसरे दिन फिर से अजमेर लाकर एसीबी न्यायालय में पेश किया गया जहां से एसीबी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। आज रिमांड अवधि खत्म होने के बाद दिव्या मित्तल को फिर से एसीबी न्यायालय में पेश किया गया जहां एसीबी ने 14 दिन का जेसी रिमांड मांगा । जिस पर न्यायाधीश ने 3 फरवरी तक दिव्या मित्तल को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश जारी किए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved