For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177552565
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजयमेरु 84 कोस परिक्रमा सेवा समिति, सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु, सेवा समिति श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और अजयमेरु सनातन धर्म रक्षा संघ आदि के तत्वाधान में आयोजन |  Ajmer Breaking News: माहेश्वरी महिला मंडल का 'रामायण थीम' आधारित अनूठा दिवाली स्नेह मिलन |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले में विधिक माप विज्ञान विभाग की पेट्रोल पंपों पर जांच |  Ajmer Breaking News: अजमेर के 74 कॉलेजों के ईएलसी प्रभारियों को दिया मतदाता जागरूकता प्रशिक्षण |  Ajmer Breaking News: पशु आहार संयंत्र अजमेर से पर्याप्त आपूर्ति हेतु डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम उप-महापौर चुनाव में लोकतंत्र की सरेआम हत्या: |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद की दरगाह में छठी शरीफ की फातिहा, 1 लाख से ज्यादा जायरीन ने की शिरकत, मुल्क की सलामती की हुई दुआ.. |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में सात समंदर पार से आई सिल्विया ने बिखेरे मारवाड़ी गीतों के सुर, नगाड़ों की थाप पर झूम उठे देशी-विदेशी पर्यटक! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सट्टे के अड्डे पर DST का बड़ा एक्शन, 10 सटोरिए गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर के गौ घाट पर सनातन धर्म रक्षा संघ और ब्रह्म शक्ति दल ने की सैकड़ों वर्ष पुरानी मूर्ति की सेवा; गोपा अष्टमी पर 52 कोस क्षेत्र में 84 झंडे फहराने का ऐलान | 

अजमेर न्यूज़: राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रिश्चियनगंज अजमेर का वार्षिकोत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह आज विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया।

Post Views 11

January 19, 2023

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम व अन्य शैक्षिक गतिविधियों में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाली शिक्षिकाओं को भी प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रिश्चियनगंज अजमेर का वार्षिकोत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह आज विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया।
 वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि  महेंद्र सिंह रलावता (वरिष्ठ कांग्रेस नेता),अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता (पार्षद व पूर्व आयुक्त नगर निगम),विशिष्ट अतिथि  मुकेश सिंह  व दीनदयाल  रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती राजेश्वरी किशनानी द्वारा अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर व साफा बंधन कर राजस्थानी परंपरा अनुसार स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए जिस पर विद्यालय की छात्राओं व पधारे हुए अतिथियों ने उत्साह वर्धन करते हुए खूब तालियां बजाई ।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में यथा शैक्षिक, सह शैक्षिक, खेलकूद, अनुशासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पारितोषिक व प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
 इस अवसर पर विद्यालय में भामाशाह को प्रेरित करने व विद्यालय में सहयोग करने वाले तथा भामाशाहों का व उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम व अन्य शैक्षिक गतिविधियों में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाली शिक्षिकाओं को भी प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है विभिन्न प्रकार की योजनाएं राजस्थान सरकार द्वारा बालिका शिक्षा व महिलाओं के लिए चलाई जा रही है इन सारी योजनाओं को प्रचारित कर इनका लाभ बालिकाओं व महिलाओं को लेना चाहिए, शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान सरकार द्वारा किए गए विभिन्न क्रांतिकारी परिवर्तनों को बताते हुए श्री रलावता ने कहा कि राजस्थान सरकार राजस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थान में लाने के लिए प्रयासरत है। विद्यालय विकास के लिए उन्होंने सदैव तत्पर रहते हुए किसी भी प्रकार के कार्य के लिए सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर  महेंद्र जी रलावता ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण में प्रशिक्षित बालिकाओं को पारितोषिक के रूप में अपनी ओर से ₹2000 की राशि भी भेंट की।
 गजेंद्र सिंह रलावता ने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को व विद्यालय के भामाशाहों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विद्यालय विकास हेतु उनके सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहने को आश्वस्त किया।
 विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती राजेश्वरी किशनानी ने विद्यालय का वर्ष भर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय के छात्राओं द्वारा प्राप्त किए गए उत्कृष्ट परिणामों व उपलब्धियों को बताते हुए राज्य सरकार की मंशानुरूप विद्यालय में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित होने का संकल्प विद्यालय परिवार की ओर से दौहराया ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती मीनाक्षी शर्मा व्याख्याता व श्रीमती काजल खत्री अध्यापिका द्वारा किया गया।।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्रीमती सुनंदा झा ने पधारे हुए सभी अतिथियों,अभिभावकों व भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved