For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177552568
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजयमेरु 84 कोस परिक्रमा सेवा समिति, सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु, सेवा समिति श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और अजयमेरु सनातन धर्म रक्षा संघ आदि के तत्वाधान में आयोजन |  Ajmer Breaking News: माहेश्वरी महिला मंडल का 'रामायण थीम' आधारित अनूठा दिवाली स्नेह मिलन |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले में विधिक माप विज्ञान विभाग की पेट्रोल पंपों पर जांच |  Ajmer Breaking News: अजमेर के 74 कॉलेजों के ईएलसी प्रभारियों को दिया मतदाता जागरूकता प्रशिक्षण |  Ajmer Breaking News: पशु आहार संयंत्र अजमेर से पर्याप्त आपूर्ति हेतु डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम उप-महापौर चुनाव में लोकतंत्र की सरेआम हत्या: |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद की दरगाह में छठी शरीफ की फातिहा, 1 लाख से ज्यादा जायरीन ने की शिरकत, मुल्क की सलामती की हुई दुआ.. |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में सात समंदर पार से आई सिल्विया ने बिखेरे मारवाड़ी गीतों के सुर, नगाड़ों की थाप पर झूम उठे देशी-विदेशी पर्यटक! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सट्टे के अड्डे पर DST का बड़ा एक्शन, 10 सटोरिए गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर के गौ घाट पर सनातन धर्म रक्षा संघ और ब्रह्म शक्ति दल ने की सैकड़ों वर्ष पुरानी मूर्ति की सेवा; गोपा अष्टमी पर 52 कोस क्षेत्र में 84 झंडे फहराने का ऐलान | 

अजमेर न्यूज़: संस्था प्रधान एवं कौशल मित्र की “मंज़िल डिस्ट्रिक्ट मीट” का सफल आयोजन

Post Views 11

January 19, 2023

जिले के समस्त व्यावसायिक शिक्षा संचालित विद्यालयों के संस्था प्रधान व कोशल मित्रों हेतु एक दिवसीय “मंज़िल डिस्ट्रिक्ट मीट” कार्यशाला  का आयोजन किया गया

संस्था प्रधान एवं कौशल मित्र की “मंज़िल डिस्ट्रिक्ट मीट” का सफल आयोजन

अतिरिक जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा एवं मंज़िल प्रोजेक्ट से सयुक्त तत्वाधान में होटल विवान पिनाकल, अजमेर  मैं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक अजय कुमार गुप्ता  एवं अतिरिक्त परियोजना समन्वयक नवीर सागर सोनी एवं कार्यक्रम अधिकारी निहाल सांखला के मुख्य आतिथ्य में जिले के समस्त व्यावसायिक शिक्षा संचालित विद्यालयों के संस्था प्रधान व कोशल मित्रों हेतु एक दिवसीय “मंज़िल डिस्ट्रिक्ट मीट” कार्यशाला  का आयोजन किया गया, जिसमे विद्यालय से पधारे हुई समस्त संस्था प्रधान व कौशल मित्रों के साथ विस्तार पूर्वक मंज़िल प्रोजेक्ट द्वारा किये गये कार्यो व आगामी कार्ययोजना एवं व्यावसायिक शिक्षा के सन्दर्भ में अब तक किये गए कार्यों का विवरण, व्यावसायिक शिक्षा हेतु बजट प्रारूप के सन्दर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी l मंज़िल प्रोजेक्ट अंतर्गत सफल छात्राओं को अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक महोदय द्वारा सम्मानित  किया गया l अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक  ने बताया की मंजिल योजना का कार्य सराहनीय है एवं इसके द्वारा बालिकाओ को व्यवसायिक शिक्षा के माध्यम से केरियर बनाने में सफलता मिल रही है एवं सभी छात्रों की काउंसलिंग करवाने हेतु भी बताया l  कार्यक्रम अधिकारी व व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी ने बताया की वर्तमान में अजमेर जिले के कुल 84 विद्यालयो  में व्यवसायिक शिक्षा योजना विभाग द्वारा चलायी जा रही है तथा विभिन्न  ट्रेड के  छात्र- छात्राओं द्वारा व्यावसायिक शिक्षा में कक्षा  9 से 12 तक का प्रशिक्षण  कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है l मंज़िल परियोजना का क्रियान्वयन आई.पी. ई. ग्लोबल द्वारा किया जा रहा है जिसका उद्देश्य कौशल प्रशिक्षण एवं जीवन कौशल के माध्यम से किशोरी बालिकाओं का सश्क्तिकरण करना है, यह एक पांच साल की परियोजना है l
कार्यक्रम में मंज़िल परियोजना से मान सिंह शेखावत, मिलन शर्मा, आरती चतुर्वेदी, जीतेन्द्र सिंह, नरेन्द्र गर्ग, चर्चित दाधीच आदि उपस्तिथ रहे  l


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved