Post Views 21
January 19, 2023
तीर्थ नगरी पुष्कर की नगर पालिका बोर्ड की साधारण सभा 11 महीने के अंतराल में विपक्षी हंगामे के बीच संपन्न हो गई । 10 मिनट चली बैठक के दौरान बजट सहित 10 अन्य प्रस्तावों पर बिना चर्चा के उन्हें पारित कर दिया गया। पालिका अध्यक्ष कमल पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2023 24 के लिए अनुमानित बजट 32 करोड़ 75 लाख 61 हजार के प्रस्ताव पर बहुमत के आधार पर निर्णय लिया गया। कांग्रेस पार्षदों के हंगामे के बीच पुष्कर विधायक सुरेश रावत भी मौजूद रहे।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि नगरबपालिका बोर्ड की साधारण सभा पालिकाध्यक्ष कमल पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें बहुमत से पालिका के वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित बजट की स्वीकृति / अनुमोदन प्रस्ताव पर निर्णय किया गया। जिसके अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष के बजट 34 करोड़ 80 लाख 23 हजार की तुलना में इस वर्ष 2023- 24 के लिए 32 करोड़ 75 लाख 61 का बजट अनुमोदित किया गया है । इसके अलावा सफाई भर्ती 2018 के न्यायालय में लंबित प्रकरणों में समझौते, विश्रोई समाज को खसरा में से 3000 नंबर 2166/2841 में से 3000 वर्गमीटर भूमि श्मशान के लिए आवंटन करने, मुख्यमंत्री जन आवास योजनातंर्गत निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की अवधि विस्तार करने, डॉ. भीमराव अंबेड़कर सर्किल पर नवीन प्रतिमा स्थापित करने तथा जीर्णोद्धार कराने, पालिका स्वामित्व की भूमि पर विकास एवं पालिका कर्मचारियों के लिए विकास योजना प्रस्तावित करने, टिंडल / लिडिंग फायरमैन के दो पद सृजित करने, स्वायत्त शासन संस्था जयपुर को गोविंद भवन के विकास के लिए दो लाख का अनुदान देने सहित 11 प्रस्तावों पर विचार विमर्श कर निर्णय किया गया । साथी मीणा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा डिनोटिफाइड कच्ची बस्तियों में 31 दिसंबर 2013 से पूर्व स्वामित्व के दस्तावेज प्रस्तुत करने पर एक परिवार को 300 वर्ग गज का पट्टा दिया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है ।
बैठक के दौरान कांग्रेसी पार्षद टीकम शर्मा, ओमप्रकाश डोल्या और निर्दलीय पार्षद रवि पाराशर ने पालिका में ठेके पर दी जा रही व्यवस्थाओं के संचालन में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना था कि मौजूदा भाजपा बोर्ड के सहयोग से पालिका में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिसके चलते पालिका बोर्ड के 5 वर्षों के कार्यकाल की जांच की जानी चाहिए।
पुष्कर पालिका के उपाध्यक्ष शिव स्वरूप जी ने बताया कि बैठक के दौरान 11 विकास के प्रस्ताव रखे गए थे। जिन पर भाजपा पार्षद चर्चा करवाना चाहते थे। बैठक के बीच हंगामे के दौरान कांग्रेसी पार्षद एजेंडे से बाहर चर्चा पर अड़ गए । जिसके चलते बहुमत से प्रस्ताव पास करने पड़े। महर्षि ने कांग्रेसी पार्षदों पर आरोप लगाते हुए कहा कि या जनप्रतिनिधि पुष्कर का विकास नहीं चाहते। यह लोग विनाश की परिपाटी पर काम कर रहे हैं। यदि पालिका बोर्ड किसी प्रकार का भ्रष्टाचार कर रहा है तो राज्य में कांग्रेस की सरकार है। इन्हें पालिका बोर्ड की जांच करवानी चाहिए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved