Post Views 11
January 10, 2023
खानपुरा तहसील जिला अजमेर की पटवारी दर्शना सबल को रिश्वत मामले में एसीबी ने न्यायालय में किया पेश
न्यायालय के आदेश पर 24 जनवरी तक भेजा न्यायिक अभिरक्षा में
एसीबी एसपी समीर कुमार सिंह के निर्देश पर टी एल ओ एसीबी मीरा बेनीवाल के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने सोमवार को खानपुरा तहसील जिला अजमेर की पटवारी दर्शना सबल को 8 हजार की रिश्वत राशि लेते ट्रैप कर लिया था। एसीबी द्वारा मंगलवार को घूसखोर पटवारी दर्शना सबल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अदालत में पेश किया गया जहां न्यायाधीश के आदेश पर दर्शना सबल को 24 जनवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।
लोक अभियोजक सत्यनारायण चितारा ने बताया की परिवादी ने 3 जनवरी 2023 को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया कि खानपुरा में उनके पिताजी के नाम कृषि भूमि है, उनकी मृत्यु के पश्चात विरासत खुलवाने के लिए पटवारी दर्शना सबल के पास आए और उनसे संपर्क किया। पटवारी दर्शना सबल ने कृषि भूमि की विरासत का म्यूटेशन खोलने की एवज में ₹10000 रूपये की मांग की। जिस पर 3 जनवरी को ₹2000 रिश्वत राशि दे दी गई। इसके बाद एसीबी में शिकायत की एसीबी की टीम ने टी एल ओ मीरा बेनीवाल के नेतृत्व में सोमवार को परिवादी द्वारा पटवारी दर्शना सबल को रिश्वत की बकाया राशि के ₹8000 रूपये देते वक्त गिरफ्तार कर लिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved