Post Views 421
January 7, 2023
नसीराबाद सदर थाना पुलिस की कार्रवाई, गैर इरादतन हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश से भेजा जेल
जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने बताया कि नसीराबाद सदर थाने में 27 दिसंबर 2022 को परिवादिया श्रीमती विमला देवी पत्नी सूरज करण जाति गुर्जर ने एक रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि घर में घुसकर कुल्हाड़ी से सिर पर जानलेवा हमला करने और लज्जा भंग करने का मामला है। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर मुकदमा नंबर 432/ 2022 धारा 323, 341, 452, 354 और 34 आईपीसी में मामला दर्ज कर सहायक उपनिरीक्षक भोम सिंह द्वारा अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी घनश्याम शर्मा व वृत्ता अधिकारी नसीराबाद श्रीमती पूनम बरगढ़ के सुपरविजन में थाना अधिकारी नसीराबाद सदर प्रभाती लाल उपनिरीक्षक के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक भोम सिंह कांस्टेबल हेमंत, विश्वास के साथ एक टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए और मुखबिर व तकनीकी सहायता का उपयोग कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए आरोपियों में गोलू और शिवराज गुर्जर ग्राम देवपुरा पुलिस थाना नसीराबाद सदर शामिल है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved