Post Views 11
January 7, 2023
पुष्कर का निकटवर्ती ग्राम बासेली शनिवार दोपहर अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठा
30 साल पुरानी रंजिश में 2 लोगों पर फायरिंग,एक की मौत,दूसरा गंभीर हालत में जेएलएन अस्पताल में भर्ती
मामला पुष्कर इलाके के बासेली स्थित गांव में बने युवराज फॉर्म का है जहां शनिवार दोपहर हुई फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम बासेली में बने युवराज फार्म में दो अज्ञात लोगों द्वारा सवाई सिंह और दिनेश तिवाड़ी पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने लहूलुहान हालत में दोनों व्यक्तियों को पुष्कर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जंहा हालत गंभीर होने के चलते दोनों घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुष्कर राजकीय अस्पताल के डॉक्टर आदित्य शर्मा ने बताया कि पुलिस और ग्रामीण 2 लोगों को घायल अवस्था में पुष्कर अस्पताल लाए थे। जिनके सिर और सीने में गोली लगी थी। हालत गंभीर होने के चलते घायलों को अजमेर रेफर कर दिया गया है। वही अजमेर की जेएलएन अस्पताल पहुंचे घायलों को तत्काल इमरजेंसी वार्ड में ले जाकर जांच की तो एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया । मरने वाला व्यक्ति कैंटोनमेंट बोर्ड का पूर्व पार्षद सवाई सिंह तंवर था जबकि दूसरा दिनेश तिवाडी गंभीर रूप से घायल था। जिसे आईसीयू में भर्ती कर दिया गया जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस द्वारा दिए गए प्रारंभिक बयान में बताया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने पुष्कर के बांसेली स्थित युवराज फार्म हाउस पर पहुंचकर सवाई सिंह तंवर पर फायरिंग कर दी जिससे उनके सिर में गोली लगी और उनकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक लगभग 30 वर्ष पहले हुए मदन सिंह हत्याकांड का बदला लेने के लिए मदन सिंह के पुत्र सूर्य प्रताप सिंह और धर्मप्रताप सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी ये भी मिली है कि पुलिस ने सूर्य प्रताप सिंह को डिटेन कर लिया है वहीं धर्मप्रताप सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुष्कर से अजमेर तक नाकाबंदी की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
फिलहाल मामले की पड़ताल जारी है। घायल के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved