Post Views 121
January 7, 2023
पुलिस थाना ब्यावर सदर टीम द्वारा अवैध शराब सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पकडे गये आरोपी हरिश्चंद्र जाट निवासी नगला अकोस बांगर पुलिस थाना बलदेव जिला मथुरा और कृपाल सिंह जाट पुलिस थाना कागरोल जिला आगरा को गिरफ्तार कर 750 बोतल शराब की बरामद
पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने बताया कि अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा चलाए जा रहे आदतन अपराधियों, मादक पदार्थों व अवैध आग्नेय अस्त्रों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत ब्यावर क्षेत्र के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वैभव शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक व्रत मसूदा ईश्वर सिंह के निर्देशन में ब्यावर सदर थाना अधिकारी चेनाराम बेडा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसने अवैध अंग्रेजी शराब की 750 बोतलों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है ।
पकड़े गए अभियुक्त उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जिसमें अभियुक्त हरीश चंद्र जाट निवासी नगला अकोस बांगर पुलिस थाना बलदेव जिला मथुरा और करण पाल सिंह जाट निवासी अकोला पुलिस थाना कागरोल जिला आगरा शामिल है ।
कार्रवाई करने वाली टीम में पुलिस थाना ब्यावर सदर के उपनिरीक्षक सत्यवान, सहायक उपनिरीक्षक नूर मोहम्मद, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, कांस्टेबल रामप्रसाद, नरेंद्र और राधा कृष्ण का योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक चूना राम जाट ने बताया कि पुलिस की सजगता और सतर्कता से अवैध शराब रखने,परिवहन करने से संबंधित अपराधियो की धरपकड़ में विशेष योगदान दिया है, आरोपी द्वारा अवैध शराब कहां से लाने और कहां पर सप्लाई की जाने के संबंध बनता से पूछताछ की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved