For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 171071053
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। |  Ajmer Breaking News: ​क्लॉक टावर इलाके में मिला अज्ञात शव, खून के धब्बे मिलने से इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र सिंह रावत उर्फ नंदू बना को मुस्लिम समाज का खुला समर्थन |  Ajmer Breaking News: सेदरिया कट पर फिर हुआ भीषण सड़क हादसा: इलाज के दौरान किसान की मौत, स्थानीय लोगों ने पुलिया निर्माण की मांग की |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, 2500 जवानों के हवाले सुरक्षा की कमान |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस लाईन में मनाया गया पुलिस शहीद दिवस, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि। |  Ajmer Breaking News: नवदुर्गा मंडल सोसाइटी की ओर से सातवें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन। |  Ajmer Breaking News: अवधपुरी जॉन्सगंज में किया गया 70 फ़ीट रावण का दहन, |  Ajmer Breaking News: वन्य जीव एवं पर्यावरण को बचाने के लिए कोबरा टीम राजस्थान की प्रशासन की ओर की जा रही है प्रशंसा  |  Ajmer Breaking News: नगर निगम अजमेर द्वारा 65 फीट के ऐतिहासिक रावण का भव्य दहन, लेजर लाइट शो रहा मुख्य आकर्षण | 

अजमेर न्यूज़: डीजीपी उमेश मिश्रा का अजमेर दौरा,हॉर्स राइडिंग और जर्मन परेड के साथ क्राइम मीटिंग व संपर्क सभा का आयोजन 

Post Views 11

January 6, 2023

जयपुर से अजमेर के रास्ते में डीजीपी उमेश मिश्रा गेगल थाने का निरीक्षण करने रुके। जंहा पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

डीजीपी उमेश मिश्रा का अजमेर दौरा,हॉर्स राइडिंग और जर्मन परेड के साथ क्राइम मीटिंग व संपर्क सभा का आयोजन 

राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा शुक्रवार को एक दिवसीय अजमेर दौरे पर पहुंचे।
जयपुर से अजमेर के रास्ते में डीजीपी उमेश मिश्रा गेगल थाने का निरीक्षण करने रुके। जंहा पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
डीजीपी मिश्रा ने थाने का  निरीक्षण करने के साथ , पुलिस के जवानों से मुलाकात कर उनके हाल चाल जाने और समस्याओं की जानकारी ली। डीजीपी मिश्रा के साथ एडीजी विनीता ठाकुर रेंज, आईजी रुपिंदर सिंह, एसपी चुनाराम जाट, एडीशनल एसपी विकास सांगवान व ग्रामीण एएसपी वैभव शर्मा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद डीजीपी अजमेर रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे जंहा उन्होंने सर्वप्रथम हॉर्स राइडिंग शो का जायजा लिया इसके बाद उन्होंने जर्मन परेड का निरीक्षण कर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र किशनगढ़ के जवानों द्वारा प्रस्तुत की गई परेड का निरीक्षण के साथ ही उनकी सराहना करते हुए परेड में शामिल समस्त जवानों को रिवार्ड दिए जाने का ऐलान करते हुए उनकी तारीफ की।
इसके बाद डीजीपी उमेश मिश्रा ने जिला पुलिस के अधिकारियों की अपराध बैठक भी ली। बैठक के दौरान चारो जिले के एसपी, एडिशनल एसपी व सीओ के साथ क्राइम रेटिंग और कंट्रोल पर फीडबैक के  साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
क्राइम मीटिंग के बाद पत्रकारों के साथ संवाद करते हुए डीजीपी उमेश मिश्रा ने माना कि साइबर क्राइम बड़ी चुनौती है जो तेजी से बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि इसके लिए एक्सपर्ट तैयार किए जा रहे हैं जल्द ही प्रशिक्षित अधिकारियों की टीम बदमाशों पर नकेल कसेगी। उन्होंने कहा कि अजमेर रेंज में कानून व्यवस्था बेहतर है। क्राइम मीटिंग के दौरान जिला पुलिस और रेंज के अधिकारियों के साथ इस बात पर चर्चा की गई है कि अपराधियों पर किस तरह से नकेल कसी जाए और किस प्रकार प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और अपराधियों की कमर को तोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि अपराध करने वाले कई हार्डकोर अपराधी हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है जिससे उनका मनोबल टूटने लगा है और राजस्थान में अपराध इसी वजह से पूर्ण नियंत्रण में है। थानों में जन सुनवाई के लिए जो समय निर्धारित किया गया है उसमें बड़ी संख्या में परिवादी नियत समय पर पहुंचते हैं जहां उन्हें न्याय के साथ ही पुलिस के साथ संवाद करने का मौका भी मिलता है और उनकी फरियाद भी सुनी जाती है। डीजीपी मिश्रा ने बताया कि आर पी एस सी की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षा 2022 के उदयपुर में लीक हुए पेपर के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि आज ही नकल गिरोह से जुड़े कोचिंग सेंटर के भवन मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है और उसके भवन को सीज करने की कार्रवाई भी की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने जिला पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि अजमेर जिला पुलिस कानून और सुरक्षा व्यवस्था को नियंत्रण करने के साथ ही अपराध पर नियंत्रण करने के लिए बेहतर कार्य कर रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved