Post Views 51
January 6, 2023
गणतन्त्र दिवस-2023 व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक आयोजित
अजमेर 06 जनवरी। जिला कलक्टर श्री अंश दीप की अध्यक्षता में शुक्रवार को गणतन्त्र दिवस समारोह की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।
जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने कहा कि 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस समारोह में पुलिस लाईन मैदान में प्रात 9.30 बजे होगा। इसमें सामुहिक परेड, बैण्ड, सामुहिक व्यायाम प्रदर्शन, सामुहिक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। ये आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर आधारित होंगे। इनका पूर्वाभ्यास 16 जनवरी से आरम्भ किया जाएगा। कार्यक्रमों के लिए प्रस्तुतियों का चयन पूर्वाभ्यास से पहले होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निर्धारण के लिए अधिकारियों की समिति का गठन किया गया है। इसमें जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर निगम के उपायुक्त, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा एवं प्रारम्भिक शिक्षा को शामिल किया गया है। पुलिस लाईन मैदान में पूर्ण वेश का अन्तिम पूर्वाभ्यास 24 जनवरी को होगा। इसका निरीक्षण प्रातः 9.30 बजे अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर द्वारा किया जाएगा। समारोह स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा जिला प्रशासन द्वारा 15 जनवरी को लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को सांय 6 बजे जवाहर रंगमंच में सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रस्तुतियों के चयन के लिए नगर निगम के उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। इसके संयोजक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा होंगे। कमेटी के सदस्य मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक तथा केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव 18 जनवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। प्रशस्ति पत्र कमेटी के अध्यक्ष अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम होंगे। इसके सदस्य नगर निगम के उपायुक्त, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तथा सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय के उपनिदेशक को बनाया गया है। गत 5 वर्षो में सम्मानित नहीं होने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को दर्शाने वालीझांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी पूर्व तैयारी के लिए लोक सेवाओं की सहायक निदेशक श्रीमती देवीका तोमर को नोडल बनाया गया है। सर्वश्रेष्ठ झांकियों के निर्धारण के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव एवं नगर निगम के उपायुक्त की कमेटी गठित की गई है। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली झांकियों को पुरूस्कार वितरित किए जाएंगे।
इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री अक्षय गोदारा, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा एवं भावना गर्ग तथा उपखण्ड अधिकारी श्री महावीर सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved