For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 171071255
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। |  Ajmer Breaking News: ​क्लॉक टावर इलाके में मिला अज्ञात शव, खून के धब्बे मिलने से इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र सिंह रावत उर्फ नंदू बना को मुस्लिम समाज का खुला समर्थन |  Ajmer Breaking News: सेदरिया कट पर फिर हुआ भीषण सड़क हादसा: इलाज के दौरान किसान की मौत, स्थानीय लोगों ने पुलिया निर्माण की मांग की |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, 2500 जवानों के हवाले सुरक्षा की कमान |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस लाईन में मनाया गया पुलिस शहीद दिवस, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि। |  Ajmer Breaking News: नवदुर्गा मंडल सोसाइटी की ओर से सातवें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन। |  Ajmer Breaking News: अवधपुरी जॉन्सगंज में किया गया 70 फ़ीट रावण का दहन, |  Ajmer Breaking News: वन्य जीव एवं पर्यावरण को बचाने के लिए कोबरा टीम राजस्थान की प्रशासन की ओर की जा रही है प्रशंसा  |  Ajmer Breaking News: नगर निगम अजमेर द्वारा 65 फीट के ऐतिहासिक रावण का भव्य दहन, लेजर लाइट शो रहा मुख्य आकर्षण | 

अजमेर न्यूज़: रविवार को अजमेर में निकाली जाने वाली महालक्ष्मी रथयात्रा में शामिल होने के लिये पीले चांवल व पत्रक वितरित किये

Post Views 11

January 6, 2023

कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा ने शुक्रवार को ब्यावर में भ्रमण किया, शनिवार को  अजमेर में रहेगा रथ यात्रा कार्यक्रम

रविवार को अजमेर में निकाली जाने वाली महालक्ष्मी रथयात्रा में शामिल होने के लिये पीले चांवल व पत्रक वितरित किये
कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा ने शुक्रवार को ब्यावर में भ्रमण किया, शनिवार को  अजमेर में रहेगा रथ यात्रा कार्यक्रम

अजमेर 6 जनवरी (     ) अग्रोहा शक्ति पीठ में निर्माणाधीन आध्य महालक्ष्मी जी एवं अष्टलक्ष्मी जी के विशाल एवं विश्वस्तरीय भव्य मंदिर के व्यापक प्रचार प्रसार तथा देश के प्रत्येक अग्रवाल परिवार व आमजन की भावना को इस मंदिर निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से निकाली जा रही रथ यात्रा का अजमेर आगमन के पांचवें दिवस शुक्रवार को ब्यावर में भव्य स्वागत किया गया तथा अजमेर में रविवार को निकाली जाने वाली महालक्ष्मी जी के रथ की भव्य शोभायात्रा के लिये शोभायात्रा मार्ग पड़ाव, मदार गेट आदि क्षेत्रों में पीले चांवल व मंदिर निर्माण संबंधी पत्रक बाँट कर निमंत्रण दिया गया। 
    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला शाखा अजमेर के जिला अध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल व जिला महामंत्री पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व महालक्ष्मी जी के 18 रथ अलग अलग स्थानों से निकाले गये थे जो 11 लाख किलोमीटर की यात्रा करेंगे। मंगल व अग्रवाल ने बताया कि अग्रोहा शक्तिपीठ में  निर्माणाधीन भव्य मंदिर को लेकर निकाली जा रही रथयात्रा को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है तथा समाज बंधु तन मन धन से भरपूर सहयोग कर रहे हैं। सभी जगह अग्रवाल बंधुओं के साथ ही आमजन भी महालक्ष्मी जी का पूजन व आरती कर रहे हैं वहीं मंदिर निर्माण के लिये अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन संस्था द्वारा जारी की गयी हुंडी लेने के लिये भी बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। 
     गिरधारीलाल मंगल व शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अजमेर जिले में रथयात्रा का 8 जनवरी रविवार को समापन होगा इस अवसर पर ब्ल्यू केसल सीताराम बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली इस शोभायात्रा में अग्रवाल बंधुओं के साथ ही आमजन को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के उद्देश्य से आज पड़ाव व मदार गेट आदि क्षेत्रों में समाज बंधुओं व व्यापारियों को संस्था पदाधिकारियों ने पीले चांवल व मंदिर निर्माण व रथयात्रा की जानकारी संबंधी रंगीन पत्रक बाँट कर निमंत्रण दिया गया। समाज बंधुओं व व्यापारियों से संपर्क करने वालों में संस्था जिलाध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल, महामंत्री पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, आयुष  गोयल व मनीष गोयल  आदि पदाधिकारी शामिल थे। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved