For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 171071112
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। |  Ajmer Breaking News: ​क्लॉक टावर इलाके में मिला अज्ञात शव, खून के धब्बे मिलने से इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी |  Ajmer Breaking News: सरपंच प्रत्याशी नरेंद्र सिंह रावत उर्फ नंदू बना को मुस्लिम समाज का खुला समर्थन |  Ajmer Breaking News: सेदरिया कट पर फिर हुआ भीषण सड़क हादसा: इलाज के दौरान किसान की मौत, स्थानीय लोगों ने पुलिया निर्माण की मांग की |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, 2500 जवानों के हवाले सुरक्षा की कमान |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस लाईन में मनाया गया पुलिस शहीद दिवस, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि। |  Ajmer Breaking News: नवदुर्गा मंडल सोसाइटी की ओर से सातवें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन। |  Ajmer Breaking News: अवधपुरी जॉन्सगंज में किया गया 70 फ़ीट रावण का दहन, |  Ajmer Breaking News: वन्य जीव एवं पर्यावरण को बचाने के लिए कोबरा टीम राजस्थान की प्रशासन की ओर की जा रही है प्रशंसा  |  Ajmer Breaking News: नगर निगम अजमेर द्वारा 65 फीट के ऐतिहासिक रावण का भव्य दहन, लेजर लाइट शो रहा मुख्य आकर्षण | 

अजमेर न्यूज़: उर्स मेला-2023 दरगाह क्षेत्र में रसद विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 18 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त

Post Views 11

January 6, 2023

दरगाह क्षेत्र के तैमूर टी स्टॉल से एक अप्रमाणित, कोठारी भवन से 2 घरेलू, एकेफूड पोईन्ट से 5 घरेलू, 6 अप्रमाणित तथा 3 एनडी सिलेण्डर 5 किलोग्राम क्षमता के एवं आशीर्वाद पैलेस से एक अप्रमाणित एलपीजी गैस सिलेण्डर जब्त किया

उर्स मेला-2023
किए 18 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त
अजमेर 06 जनवरी।दरगाह क्षेत्र में रसद विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 18 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। 
 जिला रसद अधिकारी श्री अरविंद शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर श्री अंश दीप के निर्देशानुसार रसद विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग को रोकने के लिए शुक्रवार को कार्यवाही की गई। विभाग के जांच दल द्वारा दरगाह क्षेत्र धानमण्डी, सोलह खम्भा, त्रिपोलिया, बताशा गली आदि क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग पाए जाने पर 18 सिलेण्डर जब्त किए गए।जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी श्री नीरज जैन, प्रवर्तन निरीक्षक श्री योगेश मिश्रा, श्री अंकुश अग्रवाल, श्रीमती अंकिता जैन एवं श्रीमती शीला बेनीवाल सम्मिलित रहे।
 उन्होंने बताया कि दरगाह क्षेत्र के तैमूर टी स्टॉल से एक अप्रमाणित, कोठारी भवन से 2 घरेलू, एकेफूड पोईन्ट से 5 घरेलू, 6 अप्रमाणित तथा 3 एनडी सिलेण्डर 5 किलोग्राम क्षमता के एवं आशीर्वाद पैलेस से एक अप्रमाणित एलपीजी गैस सिलेण्डर जब्त किया गया। यह कृत्य एलपीजी ऑर्डर-2000 का उल्लंघन है। प्रकरण ईसी एक्ट 1955 की धारा 6 ए में सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जांच दल द्वारा आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रखी जाएगी। समस्त व्यापारियों को चाय, नाश्ता, खाना आदि के व्यवसाय में केवल 19 किग्रा क्षमता वालेव्यावसायिक सिलेण्डर का ही प्रयोग करने के लिए पाबंद किया गया है। गैस सिलेण्डर सुरक्षित प्रकार से उपयोग में लेने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही होटल व रेस्टोरेंट पर सुरक्षा की दृष्टि से कार्यशील अग्निशमन यंत्र भी आवश्यक रूप से रखा जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved