Post Views 501
January 6, 2023
पुलिस थाना मदनगंज द्वारा आदतन मोटरसाइकिल चोर व चोरी के वाहन का खरीददार गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के आदेशानुसार अजमेर जिले में गंभीर प्रकृति व संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार चल रहे बदमाशों की धरपकड़ व वाहन चोरों की तलाश और नकबजनी के अपराधों में बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वैभव शर्मा और पुलिस उप अधीक्षक व्रत किशनगढ़ मनीष शर्मा के निर्देशन में थाना अधिकारी नेमीचंद चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार 6 जनवरी को आरोपी जीतू उर्फ जितेंद्र तेली निवासी गांधी नगर किशनगढ़ को गिरफ्तार किया और चोरी किए गए वाहन को खरीदने के आरोप में सुरेश चंद्र रेगर निवासी ग्राम होशियारा पुलिस थाना गेगल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी गणों से पूछताछ अनुसंधान जारी है। मामले में 4 जनवरी को प्रार्थी मुकेश निवासी राजारेडी मदनगंज ने मदनगंज थाने पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी जिसमें बताया कि उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। इस रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 6 /2023 आईपीसी की धारा 379 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस ने अथक प्रयास के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में पुलिस थाना मदनगंज थाना अधिकारी नेमीचंद चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक जस्सा राम, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र, कॉन्स्टेबल शियो जी,बसराम और विनोद शामिल थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved