Post Views 11
December 29, 2022
श्री ब्रह्मा पुष्कर सेवा संघ की कार्यकारिणी बैठक हुई आयोजित
पुष्कर श्री नरनारायण भगवान के मंदिर में श्री ब्रह्मा पुष्कर सेवा संघ की ओर से कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। संस्था अध्यक्ष सुरेन्द्र राजोरिया की अध्यक्षता में वर्तमान पदाधिकारी व कार्यकारिणी की मीटिंग में अध्यक्ष राजोरिया ने बताया कि इस मीटिंग में निम्न निर्णय पारित किए गए। पदो पर जागरूक मेंबरों का चयन, लेखा जोखा का हिसाब किताब एवम नए सदस्यों का चयन कर उनके फॉर्म भरवाए। नए सदस्यों से सदस्यता शुल्क भी लिया जाएगा। साथ ही मीटिंग में जो निर्णय पारित होगा वही सर्वमान्य होगा। यह संस्थान पिछले 80 सालों से चल रही है। जिसका रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है संस्था का रजिस्ट्रेशन भी जल्द करवाने का भी इस मीटिंग में फैसला लिया गया । साथ ही आगामी मीटिंग व स्थान शीघ्र घोषित किया जाएगा । इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्य मोजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved