Post Views 11
December 28, 2022
राज्य सरकार के आदेशानुसार शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत कमिश्नर फूड सेफ्टी एण्ड ड्रग कंट्रोल राजस्थान के निर्देश पर सी एम एच ओ डॉक्टर ए के पिंगोलिया ने बताया कि एफएसएसएआई के नवाचार "रीपरपस यूज ऑफ कुकिंग ऑयल" के तहत चलाए गए दो दिवसीय अभियान में होटल रेस्टोरेंट,नमकीन,कचोरी,समोसे बेचने वाले व्यापारियों की कार्यशाला आयोजित कर इस नवाचार के विषय में जानकारी दी गई कि बार बार गर्म करने के बाद शेष बचे यूज्ड खाद्य तेल का सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक होता है जिस से ह्रदय रोग संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। बताया गया कि किस प्रकार इसे निस्तारित करना होता है। इसके खाद्य सामग्री तैयार करने में पुन: काम में लिए जाने के दुरुपयोग को रोकने के लिए इसे अनिवार्य रूप से एफएसएसआई द्वारा अप्रूव्ड एजेंसी को ही विक्रय करना है जो यूज्ड खाद्य तेल को खरीद कर बायोडीजल तैयार करने में उपयोग करते हैं। एजेंसी की डिटेल और प्रतिनिधि सुशील घनश्याम 9983635111के मोबाइल नंबर व्यापारियों से साझा किए गए। टी पी सी मीटर के द्वारा तेल की क्वालिटी को चेक करना, यूज्ड तेल के निस्तारण का रिकॉर्ड संधारित करना आदि जानकारी दी गई । इसी क्रम में मैसर्स शंकर नमकीन,जवाहर नगर,मैसर्स विजय फूड्स सिविल लाइंस,मैसर्स मंगल स्वीट्स एंड नमकीन नया बाजार,मैसर्स श्री गोपाल गोविंद नमकीन और मैसर्स गोपाल नमकीन,गंज से यूज्ड खाद्य तेल के नमूने लिए गए और समझाइश की गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, डेयरी प्रतिनिधि दीपक वैष्णव सहायक राजकुमार इंदौरिया और घनश्याम सिंह शामिल रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved