Post Views 11
December 24, 2022
पुष्कर पुलिस ने आगामी क्रिसमस और नववर्ष के त्योहारों को देखते हुए कस्बे में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम फ्लैग मार्च निकाला । पुष्कर थाना प्रभारी डॉ रवीश कुमार सामरिया के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च कस्बे के मुख्य बाजारों से होते हुए निकला। क्रिसमस व नववर्ष पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम थानाधिकारी डा. रवीश सामरिया के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने मुख्य बाजार में फ्लेग मार्च किया । पुलिसकर्मियों ने पुष्करवासियों के साथ-साथ होटल व्यवसायियों से क्रिसमस पर्व व नववर्ष पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। कस्बे के कपालेश्वर तिराहे से शुरू हुआ फ्लेग मार्च ब्रह्मा मंदिर, ब्रह्म चौक, गऊघाट, वराह घाट, नए रंगजी मंदिर होते हुए राम धाम पहुंचने पर संपन्न हुआ ।
पुष्कर थाना प्रभारी डॉक्टर रवीश कुमार सामरिया ने बताया कि नव वर्ष को देखते हुए विदेशी और देशी पर्यटको के बड़ी संख्या में पुष्कर आने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसके चलते पुष्कर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। असामाजिक तत्वों पर नकेल लगाने के उद्देश्य से दिन और रात विशेष गश्त की जाएगी। साथी पुष्कर थाने सहित विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर नाकाबंदी कर अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा। पुष्कर थाना प्रभारी डॉ. रविश कुमार सामरिया ने देश भर से आ रहे युवाओं से अपील की है कि आप नशे की प्रवृति से दूर रहें। उन्होंने कहां की यदि कहीं पर भी अवांछनीय गतिविधियां देखने को मिलती है तो पुष्कर थाने मैं सूचना दी जाए। जिसे पुलिस द्वारा गोपनीय रखा जाएगा। और ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved