For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 166273522
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लवकुश उद्यान से आनासागर पुलिस चौकी तक सड़क कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 12 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी आयाम का शौर्य शक्ति संचलन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गेगल थाना अंतर्गत गुढ़ा गांव में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: ​राजनीतिक पार्टी के खाते का इस्तेमाल कर लाखों की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार!   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में शेयर ट्रांसफर के नाम पर साइबर ठगी, 300 शेयर बेचकर ₹2.73 लाख की रकम हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: सुभाष उद्यान के जीर्णोद्धार और सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर ने किया निरीक्षण, पार्क में खाद्य पदार्थ ले जाने पर लगाई रोक,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर: रेलवे कर्मचारी अपहरण-फिरौती मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से की बात: बोले- पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा; पायलट ने कहा- संकट में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा |  Ajmer Breaking News: मुख्यमंत्री का पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से संवाद, गांव के व्यक्ति की उम्मीद का पहला केन्द्र होता है सरपंच, वन स्टेट-वन इलेक्शन का संकल्प हो रहा पूरा |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल में गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: वर्ष 2022 में 72.53 करोड़ की लागत से 22 प्रोजेक्ट किए पूर्ण विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर 186.67 करोड़ रूपये हुए व्यय

Post Views 11

December 24, 2022

शेष रहे 23 प्रोजेक्ट्स वर्ष 2023 में पूर्ण कर लिया जाना प्रस्तावित है। 

वर्ष 2022 में 72.53 करोड़ की लागत से 22 प्रोजेक्ट किए पूर्ण
विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर 186.67 करोड़ रूपये हुए व्यय
अजमेर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अजमेर स्मार्ट सिटी द्वारा वर्ष 2022 में 72.53 करोड़ रूपये की लागत से 22 प्रोजेक्ट्स पूर्ण किए गए। इसी प्रकार विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर 186.67 करोड़ रूपये व्यय किए गए। शेष रहे 23 प्रोजेक्ट्स वर्ष 2023 में पूर्ण कर लिया जाना प्रस्तावित है। 
अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 960.66 करोड़ रूपये की लागत से 108 प्रोजेक्ट्स को शामिल किया गया। दिसंबर 2022 तक 72.53 करोड़ रूपये की लागत से 22 प्रोजेक्ट्स का लाभ स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी लाभांवित हो रहे हैं। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का कार्य पूर्ण होने के बाद अजमेर शहर में पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है। बाहर से आने वाले देसी-विदेशी सैलानियों को कई प्रोजेक्ट अपनी और आकर्षित भी कर रहे हैं। प्रमुख रूप से सेवन वंडर, अजमेर का किला एवं किंग एडवर्ड मेमोरियल का का ब्यूटीफिकेशन एवं रिनोवेशन, गांधी स्मृति उद्यान, शहर की विभिन्न कॉलोनियों में विकसित किए गए पार्क, पटेल मैदान में स्पोर्ट्स एलाइड फैसिलिटी, मुराल एंड वॉल पेंटिंग, माकड़वाली रोड, शास्त्रीनगर रोड, वैशाली नगर रोड, सर्किट हाउस, सूचना केंद्र की डिजिटल लाइब्रेरी, म्यूजिकल फाउंटेन, रोड साइनेज, 6 विभिन्न स्थानों पर निशुल्क वाई-फाई सुविधा सहित अन्य प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। 
एलीवेटेड रोड 
एलीवेटेड रोड की एक भुजा पर दोनों तरफ से यातायात आरंभ हो गया। एक भुजा पर दोनों तरफ यातायात आरंभ होने से आमजन को राहत मिली है और जाम से भी छुटकारा मिला है। 252 करोड़ की महत्वाकांशी परियोजना के तहत 2.6 किलोमीटर लम्बाई के  एलिवेटेड रोड की एक भुजा बनकर तैयार हो गई है। उल्लेखनीय है कि पुरानी आरपीएससी से मार्टिंडल ब्रिज तक एक तरफा यातायात आरंभ कर दिया गया था। एलिवेटेड रोड पर यातायात शुरू होने के बाद आमजन को काफी राहत मिली। आमजन का मानना है कि एलिवेटेड रोड की एक भुजा आरंभ होने कचहरी रोड होते हुए स्टेशन रोड पर लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिला है।  एलीवेटेड रोड की लंबाई 2.6 किलोमीटर है।

अजमेर  स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गया सेवन वंडर शहरवासियों के साथ पर्यटकों को भी लुभा रहा है। वैशाली नगर स्थित एमपीएस स्कूल के पर बने सेवन वंडर में सुबह से शाम तक लोगों की खासी भीड़ देखी जा सकती है। आनासागर झील के किनारे बने सेवन वंडर की सुन्दता देखते ही बन रही है। घंटों लोग अपने परिवार सहित यहां पर वक्त गुजारना पंसद करने लगे हैं। अजमेर शहर का यह स्थान सेल्फी पाइंट भी बन गया है।  स्थानीय लोगों का मानना है कि शहर में कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं जिन्हें बार बाद देखने का मन करता है। 

म्यूजिकल फाउंटेन 
आनासागर पुरानी चौपाटी, रीजनल कॉलेज के सामने चौपाटी और लेक फ्रंट बर्ड पार्क मे लगे म्यूजिकल फाउंटेन भी अजमेर वासियों की पसंद बनते जा रहे हैं। प्रतिदिन शाम को एक शो का आयोजन किया जाता है। म्यूजिकल फाउंटेन के शो को देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती है। 
….केईएम 
शहर के बीचों  बीच हेरिटेज बिल्डिंग केईएम का ब्यूटिफिकेशन एवं रिनोवेशन किया गया है। रिनोवेशन के बाद इसकी सुन्दता देखते ही बन रही है। बाहर से आने वाले सैलानियों के ठहरने के लिए यह स्थान उनके लिए पहली पसंद बनता जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved