Post Views 11
December 24, 2022
नई किरण सेवा संस्थान द्वारा संचालित, नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र अजमेर के परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के समाज सेवी दीपक ठाकुर ने केंद्र स्टाफ सदस्यों व पुनर्वास केंद्र में रह रहे 40 नशा मुक्ति के लिए झुझ रहे आवसीय साथियों के साथ विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया,
इस अवसर पर दीपक ठाकुर ने नालसा नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवायें, नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवा योजनाये, गुस्सा नियंत्रण कर मानसिक तनाव से मुक्ति, बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल करने के महत्व को समझाते हुए, कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ अपनी स्वयं की अच्छाई व बुराई को स्वयं के परीक्षण करने के आधार पर, पर्चियों पर लिखवाकर, उनकी लिखी बुराई को दूर करने के लिए व अच्छाई को बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी ताकि गुस्सा व धैर्य की नियंत्रण शक्ति बढ़ाकर किस प्रकार हम नशा खोरी व उनसे उतपन्न अन्य बुराइयों अपराधों को स्वयं से दूर कर सकते है समझाया, विधिक साक्षरता कार्यक्रम में संस्था निदेशक श्री संदीप सांगवान, प्रबंधक श्री करण सिंह, प्रभारी किशोर सेन जी व धर्मेंद्र खाती सहित अन्य स्टाफ सदस्यों सहित 40,लोग उपस्थित रहे
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved