Post Views 11
December 23, 2022
खबर राजस्थान के पुष्कर तीर्थ से
पुष्कर तीर्थ नगरी में पुष्कर पुलिस द्वारा क्रिसमस व नववर्ष के मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार की शाम थानाधिकारी डा० रवीश सामरिया के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने मुख्य बाजार में फ्लेग मार्च किया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पुष्कर वासियों के साथ-साथ होटल व्यवसायियों से क्रिसमस पर्व व नववर्ष पर्व को शांति पूर्वक मनाने की अपील की। कस्बे के कपालेश्वर तिराहे से शुरू हुआ फ्लेग मार्च ब्रह्मा मंदिर, ब्रह्म चौक, गऊघाट, वराह घाट, नए रंगजी मंदिर , गुरद्वारा होते हुए राम धाम पहुंचने पर संपन्न हुआ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved