Post Views 91
December 21, 2022
स्टेट जीएसटी टीम ने ट्रांसपोर्ट चेकिंग का चलाया अभियान, 8 वाहनों को कर चोरी के संदेह में निरुद्ध कर व्रत कार्यालय किशनगढ़ में किया खड़ा
राज्य कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन अजमेर रामप्रसाद के निर्देश पर स्टेट जी एस टी टीम किशनगढ़ ने की कार्रवाई
अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन राज्य कर विभाग अजमेर रामप्रसाद के निर्देश पर स्टेट जीएसटी टीम किशनगढ़ ने ट्रांसपोर्ट चेकिंग अभियान चलाने के दौरान 8 वाहनों को कर चोरी के संदेह में निरुद्ध किया। इन वाहनों में बिना विधिक दस्तावेजों के जैसे बिल, ई वे बिल, इन वॉइस आदि के आयरन स्क्रैप, टाइल्स, बैटरी स्क्रैप, परचून, मार्बल और ग्रेनाइट आदि का परिवहन किया जा रहा था। जिस पर इन वाहनों को निरुद्ध कर वृत्त कार्यालय किशनगढ़ में खड़ा किया गया। जहां विभाग भौतिक सत्यापन के बाद कर और जुर्माने की राशि वसूल करेगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved