Post Views 11
December 21, 2022
परिवादी के बीपीसीएल स्मार्टफ्लीट कार्ड को धोखे से हासिल कर ₹164000 रूपये का ऑनलाइन फ्रॉड कर रुपए निकलवाने वाली गैंग को किया गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों में ग्राम भूडोल पुलिस थाना गेगल निवासी प्रदीप मेघवाल, ग्राम नारेली पुलिस थाना अलवर गेट निवासी रामदेव तवर, ग्राम देव नगर पुलिस थाना पुष्कर निवासी सुरेश गुर्जर और पुलिस थाना मोजमाबाद जिला जयपुर ग्रामीण निवासी केदार सिंह जाट को किया गिरफ्तार
19 दिसंबर को परिवादी माधो सिंह रावत निवासी ग्राम हाथी पट्टा पुलिस थाना श्रीनगर के द्वारा एक हस्तलिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की गई कि दिनांक 11 दिसंबर 2022 की शाम को 4:30 बजे मेरे ट्रेलर ड्राइवर मुकेश कुमार मेघवंशी निवासी हाथी पट्टा ने मुझे फोन कर बताया कि मेरे बुआ के लड़के प्रदीप निवासी भूडोल ने मुझे बताया कि मेरे दोस्त से पैसे डलवाने हैं मुझे इंडियन या भारत का कार्ड की आवश्यकता है। इस पर मैंने प्रदीप के मोबाइल नंबर पर बात कर भारत पेट्रोलियम के स्मार्ट फ्लीट कार्ड पर व्हाट्सएप ऐप से मैसेज कर दिया और फोन कर कहा कि मेरे दोस्त से पैसे डलवा रहा हूं आप मुझे निकाल कर देना। उसी दिन शाम को ₹164000 विड्रॉल करा लिया। जिसके दो बार ओटीपी मांगे और उसने 50,000, 40000 और उसके बाद फिर 50000 और 14000 कुल ₹164000 रूपये निकाल लिए। प्रदीप और उसके साथी ने मेरे कार्ड के साथ गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की है। जिस पर प्रकरण संख्या 177/ 2022 धारा 420 आईपीसी में 66 सी और 66 डी सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 में दर्ज कर अनुसंधान पुलिस थाना अधिकारी नसीराबाद सिटी कल्पना सिंह ने टीम के साथ अथक प्रयास कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में ग्राम भूडोल पुलिस थाना गेगल जिला अजमेर निवासी प्रदीप मेघवाल, ग्राम नारेली पुलिस थाना अलवर गेट जिला अजमेर निवासी रामदेव तंवर, ग्राम देव नगर पुलिस थाना पुष्कर जिला अजमेर निवासी सुरेश गुर्जर और ग्राम मुंगथला पुलिस थाना मोजमाबाद जिला जयपुर ग्रामीण निवासी केदार सिंह जाट शामिल है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम का निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी घनश्याम शर्मा के सुपरविजन में वृत्ता अधिकारी नसीराबाद श्रीमती पूनम भरगड़ के निर्देशन में थाना अधिकारी नसीराबाद सिटी कल्पना सिंह, सहायक उपनिरीक्षक साइबर सेल दुर्गेश सिंह, हेड कांस्टेबल चंपालाल, बलबीर सिंह, कॉन्स्टेबल कल्याण सिंह( विशेष योगदान) बृजेश पाल सिंह( विशेष योगदान) और प्रवीण कुमार साइबर सेल के द्वारा किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved