Post Views 451
December 20, 2022
सुरक्षा गार्ड के लिए भर्ती शिविर रोजगार कार्यालय में
15 युवाओं का हुआ चयन, 23 दिसम्बर तक भी होगा शिविर आयोजित
अजमेर 20 दिसम्बर। अजमेर जिले के बेरोजगार युवकों की सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर पदों पर भर्ती के लिए पुष्कर रोड़ स्थित रोजगार कार्यालय मं् आयोजितप्लेसमेंट शिविर में 15 युवाओं का चयन किया गया।
रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक श्री धर्मपाल मीना ने बताया कि एसएससीआई सिक्यूरिटी गार्ड एजेंसी के द्वारा नसीराबाद, केकड़ी एवं सरवाड़ पंचायत समिति क्षेत्र के बेरोजगार 15 युवकों का सुरक्षा गार्ड तथा सुपरवाईजर के पदों के लिए चयन किया गया। पंचायत समिति पीसांगन, जवाजा एवं अंराई के लिए 21 दिसम्बर, अजमेर ग्रामीण एवं सिलोरा के लिए 22 दिसम्बर तथा मसूदा भिनाय एवं श्रीनगर के लिए 23 दिसम्बर को शिविर आयोजित होगा। सम्बन्धित पंचायत समिति के युवक योग्यता के मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर पद पर भर्ती हो सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 8619863856 पर सम्पर्क किया जा सकता है। भर्ती में सैकण्डरी उत्तीर्ण, 170 सेमी लम्बे, 56 किलोग्राम वजनी, 80 से 85 सेमी नाप का सीना होने पर 21 से 35 वर्ष के स्वस्थ युवकों को शामिल किया जाएगा। भर्ती शिविर रोजगार कार्यालय पुष्कर रोड़ में आगामी 23 दिसम्बर तक प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन होगा। शिविर में रीजनल ट्रेनिंग एकेडमी के भर्ती अधिकारी श्री सुर्यान्श प्रताप सिंह द्वारा भर्ती प्रक्रिया सम्पादित की जाएगी।चयनित अभ्यर्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा जवान का मासिक वेतन 12 हजार से 18 हजार, सुरक्षा सुपरवाइजर का वेतन 14 हजार से 20 हजार तक देय होगा। नियुक्त कार्मिकों को पीएफ, ईएसआईसी, बोनस, मेडिकल सुविधा, इन्श्योरेन्स, सालाना वेतन वृद्धि, दुर्घटना बीमा, आवास व मेस आदि की सुविधाएं दी जाएगी। प्रशिक्षण के पश्चात् भारत सरकार के ऎतिहासिक स्थल, औद्योगिक क्षेत्र एवं मल्टीनेशनल क्षेत्रों में स्थाई नियुक्ति दी जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved