Post Views 61
December 20, 2022
अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए आवेदन अब 16 जनवरी तक
अजमेर, 20 दिसम्बर।अल्पसंख्यक समुदाय के राजकीय महाविद्यालयों मेंं अध्ययनरत छात्रों के लिए अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत जिला मुख्यालयों पर संचालित समस्त स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के राजकीय महाविद्यालयों के केवल शैक्षिक पाठ्यक्रमों कला, विज्ञान, एवं वाणिज्य संकाय में अध्ययनरत छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 16 जनवरी 2023 है। पूर्व में आवेदन करने की यह अंतिम तिथि 15 दिसम्बर थी।
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी श्री एजाज अहमद ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिम, जैन, ईसाई, सिख, बोैद्व एवं पारसी के छात्रों जो घर से दूर रहकर अन्य स्थान पर कमरा किराए पर लेकर पेइंग गैस्ट के रूप में अध्ययन करते हैं उन छात्रों के लिए आवास, भोजन एवं बिजली-पानी इत्यादि सुविधाओं के लिए पुनर्भरण राशि के रूप में अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत र2 हजार रूपए प्रतिमाह प्रतिवर्ष अधिकतम 10 माह के लिए दी जाएगी।योजनान्तर्गत इच्छुक छात्र द्वारा एसएसओ आईडी के माध्यम से पोर्टल पर जनाधार के माध्यम सेएवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाईट एसजेई पर आवेदन करना होगा।आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2023हैं
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved