Post Views 61
December 20, 2022
आवास आंवटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न
अजमेर, 20 दिसम्बर।अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा बीएसयूपीअजमेर परियोजना में रिलोकेशन साईट भगवानगंज योजना में निर्मित आवासों में से 40 चयनित लाभार्थियों को लॉटरी के द्वारा आवासों की सख्ंया का आवंटन किया गया। लॉटरी का आयोजन कमेटी के सदस्यों सचिव अमानुल्लाह खान,योजना शाखा प्रभारी हरिताभ कुमार आदित्य, निदेशक अभियांत्रिकी अनिल गुप्ता, निदेशक विधि एच.आर.सिरवी, निदेशक वित्त अविप्रा राजकिशोर मीणाएवं जिला कलक्टर प्रतिनिधि अमित डोटिया की उपस्थिति में किया गया। लाभार्थियों द्वारा अपने-अपने आवंटित आवासों का मौके पर निरीक्षण किया गया। चयनित लाभार्थियों द्वारा इन आवासों की राशि पूर्व में जमा कराई जा चुकी है। शीघ्र ही लाभार्थियों को आवंटित आवासों का कब्जा पत्र जारी कर दिया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved