Post Views 11
December 20, 2022
अजमेर-सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल (05 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन
वाया जयपुर, कोटा, रतलाम, सूरत, कल्याण, पुणे चलेगी
रेलवे द्वारा सर्दियों के मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल (05 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09627, अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 28.12.22 से 25.01.23 तक (05 ट्रिप) अजमेर से प्रत्येक बुधवार को 09.00 बजे रवाना होकर गुरूवार को 11.30 बजे सोलापुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09628, सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29.12.22 से 26.01.23 तक (05 ट्रिप) सोलापुर से प्रत्येक गुरूवार को 12.50 बजे से रवाना होकर शुक्रवार को 17.05 बजे अजमेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौण्ड व कुर्डुवाडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved