Post Views 11
December 16, 2022
भारतीय राजनीति के मैदान में अब टीआरएस पार्टी भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस हो चुकी है। पार्टी अध्यक्ष और तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बीआरएस पार्टी की तरफ से सबसे पहले अजमेर शरीफ दरगाह में शुक्राना अदा किया गया। जहां पार्टी के प्रतिनिधियों ने सूफी हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि के आस्ताना पर अकीदत की चादर फूल पेश कर अपने मुख्यमंत्री और बीआरएस पार्टी की क़ामयाबी की दुआ मांगी। अजमेर शरीफ दरगाह कमेटी के दफ़्तर से मखमली चादर तेलंगाना स्टेट उप्पल इंचार्ज मोहम्मद बदरुद्दीन,बीआरएस के आदिलाबाद सीनियर लीडर मोहम्मद अतहर उल्लाह,केसीआर सेवा दलम सोशल मीडिया कन्वेनर जावेद पटेल,बाबा जेपी दरगाह,यूथ लीडर मुजीब अहमद और ख्वाजा अल्ताफ रज़ा क़ादरी ने पेश की। इस सब को दरगाह के खादिम सैय्यद सुल्तान हसन मिस्बाही ने ज़ियारत करवाई और दस्तारबंदी की। बीआरएस की ये चादर सूफियाना क़व्वाली के साथ ख्वाजा साहब के रोज़ा मुबारक पर पेश की गई थी। जहां तेलंगाना मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य और लंबी उम्र की दुआ के साथ बीआरएस की कामयाबी की दुआ मांगी गई।
ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में तेलंगाना मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव बेहद आस्था रखते है, यही वजह है कि वो अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ अजमेर अकीदत की चादर भेजते रहे है। इस मर्तबा भी दरगाह में चादर पेश कर उनकी भारत राष्ट्र समिति की आगामी चुनावी मैदान में क़ामयाबी लिए दुआ मांगी गई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved