Post Views 311
December 12, 2022
सोमवार को भाजपा आदर्श मंडल द्वारा कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा दोपहर 12:00 से बजे से वार्ड 40 में पांचू हलवाई अंगिरा नगर अमृत टेंट हाउस बिहारी गंज चौराहा पर आम सभा गली नंबर 3 बिहारीगंज
सात पीपली बालाजी मंदिर से बालूपुरा रोड ,डॉक्टर लाला वाली गली गली नंबर 1 न्यू केसरी कॉलोनी डेयरी के पास से
गली नंबर 2 न्यू केसरी कॉलोनी टावर वाली गली में आम सभा में प्रवर्तित हुई इस दौरान बड़ी संख्या में शहर भाजपा पदाधिकारी व आदर्श मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार को आमजन और मजदूर विरोधी करार देते हुए कड़े प्रहार किए उन्होंने बताया कि पहले श्रमिक डायरी पर श्रमिकों को शुभ शक्ति योजना प्रसूति योजना छात्रवृत्ति मिला करती थी लेकिन गहलोत सरकार ने इन सभी योजनाओं को बंद कर दिया और मुफ्त की वाहवाही लूटने के लिए फ्री इलाज के नाम पर भाजपा सरकार के द्वारा शुरू की गई योजना का नाम बदलकर चिरंजीवी योजना कर दिया वक्ताओं ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी और कांग्रेस का सियासी पाखंड और राजनीतिक पर्यटन के लिए देशभर के कांग्रेस जन राहुल गांधी के साथ मौज कर रहे हैं अभी 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व है उस दरमियान 10 दिन के लिए इस यात्रा को विराम दिया जाएगा जो कि साफ दर्शाता है कि 12 जोड़ने के लिए नहीं मौज करने के लिए इस यात्रा को शुरू किया गया है इस भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है जिसका भार प्रदेशवासियों पर ही पड़ना है।
इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष अरविंद यादव, भाजपा नेता व पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत, पार्षद देवेंद्र सिंह शेखावत,ओम नारायण पालरिया,शक्ति केंद्र प्रभारी,
पार्षद वार्ड 40 निर्मला अरुण शर्मा, आदर्श मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved