Post Views 61
December 12, 2022
ब्यावर सदर थाना अंतर्गत ग्राम रामपुरा मेवातीयान में वृद्धा की हत्या व लूट की वारदात का पर्दाफाश
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वैभव शर्मा के सुपरविजन में वृत्ताधिकारी मसूदा ईश्वर सिंह के निर्देशन में ब्यावर सदर थाना अधिकारी चेनाराम बेडा के नेतृत्व में जिला साइबर सेल के कॉन्स्टेबल प्रवीण चौधरी को साथ लेकर गठित टीम ने पाई कामयाबी, तलाशी के दौरान जिला साइबर सेल के कॉन्स्टेबल प्रमोद चौधरी और ब्यावर सदर के कॉन्स्टेबल सुखपाल चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में गांव रामपुरा के ही एक व्यक्ति का हाथ है। सूचना पर थानाधिकारी चेनाराम बेडा के निर्देशानुसार टीम को रवाना किया गया और गांव में रहने वाले उम्मेंद जाट के बारे में पता किया गया तो पता चला कि वह घटना के बाद से ही गांव से फरार चल रहा था जिसकी तलाश शुरू की गई देर रात उम्मेंद को पकड़ा और थाने लाकर पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया।
दोनों आरोपियों के बारे में पूछने पर बताया कि दोनों किशनगढ़ में रहते हैं और नशे के आदी हैं। जिस पर पुलिस टीम किशनगढ़ पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई।
4 दिसंबर को हुई इस हत्या और लूट की वारदात का खुलासा 12 दिसंबर को पुलिस टीम ने कर दिया। इस हत्याकांड को सुलझाने में ब्यावर सदर थाने के कॉन्स्टेबल सुखपाल चौधरी और कॉन्स्टेबल राजूराम के साथ जिला साइबर सेल के कॉन्स्टेबल प्रवीण चौधरी का विशेष योगदान रहा। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस टीम की हौसला अफजाई के लिए एसपी ने अनुशंसा की है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved