Post Views 21
December 12, 2022
राजस्थान के अजमेर शहर में मलेशिया के इस्पेशल ग्रुप ने मरीज़ों को निःशुल्क itera care थेरेपी से इलाज़ दिया। 9 सदस्यों के इस ग्रुप ने चौधर मोहल्ला स्थित अल अक्सा गेस्ट हाऊस हॉल में इस थेरेपी से हृदय रोगी,लकवा और शरीर की कमज़ोर नसों को दुरुस्त करने का इलाज दिया।
मलेशिया के 15 सदस्य का दल भारत आया हुआ है। जिन्हें 23 और 24 दिसम्बर को दिल्ली में हेल्थ केयर कैंप आयोजित करना है। जहां नई तकनीक iteration से मरीज़ों को इलाज दिया जाएगा। मलेशियाई दल ने भारत पहुंचते ही सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध सूफी हज़रत ख्वाज़ा मोईनुद्दीन हसन चिश्ति रहमातुल्लाह अलैहि की बारगाह में हाज़री दी और निःशुल्क थेरेपी कैंप लगा कर नई तकनीकी लेज़र थेरेपी से ह्रदय बीलोकेज और रक्त के नए सेल ठीक किये गए। चाइनीज इन मशीनों से लकवा के मरीज़ों को प्रतिदिन 15 मिनट की 4 थेरेपी से 2 महीने में बिलकुल स्वस्थ किया जा सकता है।मलेशिया के डॉक्टर हाजी इस्माइल कासिम के नेतृत्व में अजमेर पहुंचे इस डेलीगेशन की महिला समाज सेवी सैदतुल कमर ज़ुबैर ने जानकारी देते हुए भारत आने की खास वजह बताई।
मलेशियाई इस दल को अजमेर शरीफ दरग़ाह में ज़ियारत ख़ादिम सैय्यद मकबूल अहमद चिश्ति ने कराई और दरबार का तबर्रुक भेंट किया। दरग़ाह हाज़री के बाद मलेशियाई डेलीगेशन 23 और 24 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित होने वाले कैम्प के लिए वापस रवाना हो गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved