Post Views 11
December 12, 2022
समाजसेवी बंसल द ग्रेट जीनियस अजमेर अवार्ड से सम्मानित
अजमेर ! इंडिया न्यूज़ राजस्थान द्वारा सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पैराडीजों रिसोर्ट पर आयोजित भव्य समारोह में समाजसेवी शिव कुमार बंसल को द ग्रेट जीनियस अजमेर अवार्ड से सम्मानित किया गया। भव्य सम्मान समारोह का आयोजन अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं नगर निगम अजमेर की महापौर श्रीमती ब्रजलता हाड़ा की अध्यक्षता में किया गया ! समारोह में विशिष्ट अतिथि आर पी एस राम अवतार शर्मा, गुर्जर नेता बच्चू सिंह बैंसला एवं चैनल राजस्थान ब्यूरो चीफ मनु शर्मा थे।
उल्लेखनीय है कि अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव एवं अग्रवाल समाज के समाजसेवी शिव कुमार बंसल अजमेर की कई समाजसेवी, स्वयंसेवी एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। उन्होंने वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण लॉकडाउन के दौरान पहली एवं दूसरी लहर एवं लम्पी वायरस स्किन डिजीज मैं बेहतरीन कार्य किया ! समाजसेवी बंसल ने अपनी जान हथेली पर रखकर कोविड लाकडाउन में जरूरतमंदों को फूड पैकेट, सुखी खाद्य सामग्री ,मास्क, सैनिटाइजर, पल्स ऑक्सीमीटर गोवंश को चारा एवं कबूतरों को दाना पानी की व्यवस्था करने मैं अहम भूमिका निभाई !समारोह में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण, लम्पी वायरस स्किन डिजीज समाज सेवा शिक्षा महिला विकास खेल एवं कला जगत एवं सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 60 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved