For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168302907
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अजमेर न्यूज़: भिक्षावृत्ति मुक्त अजमेर अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को अपना घर भेजी गई मीरा उर्फ नानी की शुक्रवार को जेएलएन चिकित्सालय में सम्पूर्ण चिकित्सा जांच करवायी गई

Post Views 151

December 9, 2022

मीरा को अपना घर आश्रम में चाय, नाश्ता, भोजन एवं फल उपलब्ध कराए जा रहे है। मीरा आश्रम में निवासरत अन्य व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित करके खुश हो रही है। 

भिक्षावृत्ति मुक्त अजमेर अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को अपना घर भेजी गई मीरा उर्फ नानी की शुक्रवार को जेएलएन चिकित्सालय में सम्पूर्ण चिकित्सा जांच करवायी गई। 
           सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री प्रफुल्ल चन्द चौबीसा ने बताया कि भिक्षावृत्ति मुक्त अजमेर अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को सेन्ट्रल जेल के पास लगभग 35 वर्षों से बैठी मीरा के साथ समझाईश की गई। उन्हें अपना घर आश्रम में भेजा गया। यहां उनकी पूरी देखभाल की जा रही है। अपना घर के प्रभारी श्री भगवान स्वरूप शर्मा के दल द्धारा मीरा को जेएलएन चिकित्सालय में दिखाया गया । यहां  उनकी सम्पूर्ण जांच की गई। प्रारम्भिक तौर पर उन्हें रक्तचाप की समस्या सामने आई। इसका तत्काल उपचार आरम्भ कर दिया गया। शरीर की अन्य जांचों के परिणाम शनिवार को प्राप्त होंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे उपचार किया जाएगा। मीरा को अपना घर आश्रम में चाय, नाश्ता, भोजन एवं फल उपलब्ध कराए जा रहे है। मीरा आश्रम में निवासरत अन्य व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित करके खुश हो रही है। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved