For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 159099012
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: इंस्टाग्राम पर पार्सल का झांसा देकर महिला से 1.38 लाख रुपये की साइबर ठगी, मामला दर्ज,झूलेलाल कॉलोनी की रहने वाली पीड़िता से किस्तों में ऐंठे गए रुपये, |  Ajmer Breaking News: श्रीनगर रोड स्थित साइंस एकेडमी कोचिंग संस्थान में चोरी की वारदात,15 दिन पहले भी संस्थान में दो एसी के पाइप काटे |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कृष्ण गंज थाना अंतर्गत माकड़वाली रोड अरोड़ा होटल के पास मुरली कुट्टी टाल के गोदाम में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। |  Ajmer Breaking News: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर- देश में रेल के माध्यम से माल परिवहन परिदृश्य में नए बदलाव की अहम कड़ी |  Ajmer Breaking News: राजस्थान हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल की नियुक्ति अधिसूचित, सोमवार को शपथ संभव |  Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव में देवनानी-धर्मेंद्र गहलोत की अनबन खुलकर सामने: वार्ड 4 से पत्नी हेमा गहलोत निर्दलीय मैदान में, भाजपा को सीधी चुनौती |  Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर नशा छोड़ने के लिए महिलाओं में मची होड़, नशा छोड़कर नई जिन्दगी की ओर बढ़ी महिलाएँ |  Ajmer Breaking News: अजमेर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस — ब्लैक पेपर जारी कर सरकार पर बोला हमला, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निगम चुनाव के लिए 11 सितंबर को होने मतदान से पूर्व अब राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार अब चरम पर पहुंच चुका है। |  Ajmer Breaking News: आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना, निष्पक्ष माहौल में कराएं चुनाव- राजेश्वर सिंह | 

अजमेर न्यूज़: करीब 24 सालों बाद अजमेर आ रही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोपहर 12:00 बजे दिल्ली से किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी

Post Views 61

December 5, 2022

दोपहर 12:45 पर किशनगढ़ से अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जियारत कर सर्किट हाउस में विश्राम के बाद दोपहर 3:00 पुष्कर के ब्रह्मा घाट पहुंचेंगे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 दिसंबर मंगलवार को अपने एक दिवसीय अजमेर यात्रा के तहत पुष्कर आएंगी। इस दौरान पुष्कर सरोवर पर पूजा अर्चना कर जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने पश्चिम बंगाल से आए विशेष सुरक्षा अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को परखा ।

जिला प्रशासन के आला अधिकारी और पुलिस में बंगाल से आए उनसे सुरक्षा अधिकारियों के साथ रिहर्सल को अंजाम देकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अजमेर से तमाम सुरक्षा व्यवस्था और एंबुलेंस के साथ वीआईपी गाड़ियों को ब्रह्म घाट पर लाया गया। जहां कुछ देर इंतजार के बाद उन्हें जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के नवीन एंट्री प्लाजा से प्रवेश दिया गया। मंदिर में कुछ देर इंतजार के बाद वाहनों को वापस अजमेर के लिए मोड़ दिया गया। इस दौरान पुष्कर घाट से लेकर एंट्री प्लाजा तक अजमेर पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। बंगाल से आए सुरक्षा अधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक उपाधीक्षक मनीष शर्मा,पुलिस अधीक्षक उपाधीक्षक यातायात रामावतार चौधरी, सीओ ग्रामीण इस्लाम खान, सीआई डॉ. रवीश कुमार सामरिया मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहली पुष्कर यात्रा के तहत विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस दौरान घाट के बाहर संचालित दुकानों को यात्रा के दौरान बंद करने के मौखिक निर्देश दिए गए हैं। आज रिहर्सल के दौरान भी यह दुकानें बंद रखी गई। साथ ही पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट और जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन और पूजा अर्चना के दौरान आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। करीब 24 सालों बाद अजमेर आ रही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोपहर 12:00 बजे दिल्ली से किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। दोपहर 12:45 पर किशनगढ़ से अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जियारत कर सर्किट हाउस पहुंचेगी। सर्किट हाउस में विश्राम के बाद दोपहर 3:00 पुष्कर के ब्रह्मा घाट पहुंचेंगे। यहां पूजा अर्चना करने के बाद जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर 4:00 बजे किशनगढ़ के लिए रवाना होंगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved