Post Views 91
November 30, 2022
आनासागर जोन में सीवरेज कार्य का एसीईओ ने किया निरीक्षण
कार्य में गति लाने के दिए निर्देश
नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुशील कुमार ने बुधवार को आनासागर जोन में सीवरेज कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आनासागर जोन में सीवर लाइन डालने का कार्य प्रगतिरत है। आनासागर जोन में 92 किमी सीवर लाइन डालने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस जोन में लगभग 4700 से अधिक घरों को सीवर कनेक्शन से जोड़ दिया गया है। सीवर कनेक्शन के साथ-साथ ही रोड रेस्टोरेशन का कार्य भी समानान्तर चल रहा है। अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुशील कुमार ने बुधवार को महावीर कॉलोनी, आरके पुरम कॉलोनी और गोटा कॉलोनी में चल रहे सीवर कार्य का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि महावीर कॉलोनी और आरके पुरम में ट्रेंच लेस सीवर कार्य प्रगतिरत है। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। आनासागर जोन में 112 किलोमीटर सीवर लाइन का कार्य प्रस्तावित है। जिसमें से अब तक 92 किमी सीवर लाइन डालने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिन क्षेत्रों में सीवर लाइन डालने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है वहां पर प्राथमिकता के आधार पर सीवर कनेक्शन किए जा रहे हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved