Post Views 21
November 30, 2022
आबकारी आयुक्त द्वारा निर्देशित अवैध हथकड़ शराब निरोधात्मक कार्यवाही की अनुपालना में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त अजमेर आबकारी अधिकारी अजमेर , जिला आबकारी अधिकारी अजमेर के निर्देशानुसार महावीर कुमार , आबकारी अधिकारी , अजमेर जोन के नेतृत्व में आज प्रातःकाल में सांसी बस्ती , कंजर बस्ती , बोराज अजयसर , खरकड़ी क्षेत्र में औचक दबिश देकर करीब 9 भट्टियाँ एवं 4200 लीटर उत्तेजित वाश नष्ट कर , 75 बोतल अवैध हथकड़ शराब जब्त कर 2 विशेष श्रेणी के अभियोग दर्ज किये . इस कार्यवाही में गुरनाम सिंह, सी आई अजमेर दक्षिण, उमेश गुप्ता, सी आई अजमेर ग्रामीण, सुश्री खुशबू अग्रवाल, सी आई अजमेर उत्तर एवं बंकट सिंह प्रहराधिकारी अजमेर शहर , ग्रामीण , किशनगढ़ मय जाब्ता उपस्थित रहे .
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved