Post Views 71
November 28, 2022
सोमवार को भाजपा के पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी अजमेर पहुंचे, जहां उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला और कहा कि राजस्थान की सरकार को 17 तारीख को 4 साल पूरे होने वाले हैं। राजस्थान में हर मोर्चे पर सरकार विफल हुई है। विकास पूरी तरह ठप है, कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। इसे लेकर कांग्रेस सरकार अपनी 4 साल की उपलब्धियों को लेकर वर्षगांठ बनाने की तैयारी कर रही है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय सरकार ने किसानों के ऋण माफी, बेरोजगारी भत्ता देने कई वादे जनता से किए थे। लेकिन कोई भी वादे कांग्रेस सरकार द्वारा पूरे नहीं किए गए।
चतुर्वेदी ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से जर्जर है। कन्हैयालाल हत्याकांड का प्रकरण में विशेष इस वर्ग के लोगों ने केवल अपनी भावना व्यथ की थी। इसके बाद पुजारियों की जगह-जगह हत्या होने लगी। महिलाओं के दुष्कर्म की घटनाएं राजस्थान में लगातार बढ़ रही है। हालात यह है कि महिलाएं कहीं पर भी सुरक्षित नहीं है। भ्रष्टाचार चरम पर है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक अपने मंत्रियों पर आरोप लगा रहे हैं। सत्ता का संघर्ष राजस्थान में चल रहा है। उन्होंने कहा कि 75 के दर्शक में एक पिचर आई थी किस्सा कुर्सी का बाद में वह बैंड हो गई। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पूरी तरह किस्सा कुर्सी का चल रहा है और एक व्यक्ति दूसरे को गिराने में लगा हुआ है। इस पूरे घटनाक्रम में राजस्थान की जनता पीस सही है। सभी विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में जन आक्रोश निकालने जा रही है।
चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान में जयपुर से 1 तारीख को 55 रातों की रवानगी जनाक्रोश यात्रा के तहत निकाली जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस रथ को रवाना करेंगे। 200 विधानसभाओं में यह रात चलेंगे। उन्होंने कहा कि 1 तारीख से लेकर 14 तारीख तक यह यात्रा चलेंगे। इस यात्रा में पार्टी का थीम सॉन्ग, लोगों भी है। इसके साथ ही शिकायत पेटिका भी रखी गई है लोग इसमें अपनी सुझाव देंगे। इस सब के माध्यम से सरकार के खिलाफ आरोप पत्र तैयार किया जाएगा।
चतुर्वेदी ने कहा कि पेट्रोल की कीमतों पर राजस्थानी पहला राज्य है, जिसमें वैट में कमी नहीं हुई है। बाकी सभी राज्यों में वैट में कमी हुई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के पेट्रोल पंप संचालक पड़ोसी राज्यों से पेट्रोल भरवा रहे। यह सरकार की कूटनीति का परिणाम है। चतुर्वेदी ने राहुल गांधी के 12 जोड़ों यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत तो पहले से जुड़ा हुआ है, कांग्रेस में विघटन है उसे जोड़ने को लेकर निकले तो अच्छा होगा। वहीं, चतुर्वेदी ने राजस्थान में सीएम चेहरे को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी कमल के निशान पर चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की चुनावी रैली के तहत जनाक्रोश रथ यात्रा अजमेर में 2 दिसंबर को निकलेगी। इससे पहले जयपुर में 1 दिसंबर को 55 रथ रवाना किए जाएंगे। इसके बाद अलग-अलग 200 विधानसभाओं में अलग-अलग तारीख को रथ भेजे जाएंगे। रथ यात्रा में वर्तमान कांग्रेस सरकार की विफलताओं और वादाखिलाफी को जनता के सामने रखा जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved