Post Views 11
November 28, 2022
पुष्कर तीर्थ नगरी में वैष्णव ब्राह्मण सेवा समिति अजमेर की ओर से पुष्कर स्थित समाज की धर्मशाला में सोमवार को आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में तुलसी-सालिगराम सहित समाज के 21 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे। खास बात यह है कि समाज का प्रथम निशुल्क एवं दहेज रहित आदर्श विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें वर-वधु पक्ष से किसी प्रकार का कोई शुल्क व सहयोग राशि नहीं ली गई साथ ही किसी भी तरह का दहेज ना तो लिया और ना ही दिया गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण रामावत ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम के अनुसार सोमवार सुबह वर-वधु की गाजे-बाजे के साथ कस्बे में बारात निकाली गई। इसके बाद आयोजन स्थल पर वधु पक्ष की ओर से बारात का स्वागत किया गया। तोरण व वरमाला की रस्म के बाद बाद पाणिग्रहण संस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें वर-वधु वेदिक मंत्रोचारण के साथ अग्नि के समक्ष सात फेरे लगा कर परिणय सूत्र में बंधे । दोपहर 2 बजे आशीर्वाद समारोह हुआ। सम्मेलन में राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में समाजबंधु भाग लिया। बताया कि सम्मेलन में तुलसी-सालिगराम सहित समाज के 21 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे। बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्षद कमल रामावत, जगदीश रामावत आदि को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई थी।
कोरोना काल में माता पिता का साया गवा चुके जोड़ों का भी हुआ विवाह
समाज के सूचनाएं रामावत ने बताया की कोरोना काल की त्रासदी के दौरान जिन बच्चों के सिर से मां बाप का साया नहीं रहा। ऐसे 3 जोड़ों का विवाह इस निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज द्वारा करवाया गया है। जिन्हें समिति द्वारा सासु छाबड़ा, बरी बेस, पलंग, गद्दा, तकिया, कंबल सिलाई मशीन, अलमारी, घर के बर्तन, कुर्सीया, चांदी की पायजेब, बिछुड़ी, अंगूठी, सोने के नाक काटा, मंगलसूत्र आदि कन्यादान में दिए हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved