Post Views 11
November 28, 2022
श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की मासिक सभा सम्पन्न, भजनों, ज्ञानवर्धक संस्मरण व हास्य व्यंग्य के साथ सदस्यों का जन्मदिन भी मनाया
अजमेर 28 नवम्बर , श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की मासिक सभा श्री गौड़ ब्राह्मण सभा भवन, माल रोड़ अजमेर में संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी । इस अवसर पर संस्था के जिन सदस्यों का इस माह जन्मदिवस आता है उनका माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन भी किया गया।
संस्था के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ ईश वंदना व सामूहिक स्तुति प्रार्थना के साथ हुआ इसके पश्चात महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने गत मासिक सभा का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जिसकी उपस्थित सभी सदस्यों ने पुष्टि कर अनुमोदन किया। अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों की एवं कार्यकारिणी की बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था का 47वा स्थापना दिवस 5 दिसंबर सोमवार को प्रातः 10:30 बजे से श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर, हाथीखेड़ा, फॉयसागर रोड़, अजमेर में मनाया जायेगा।
इस अवसर पर संस्था के जिन सदस्यों का इस माह जन्मदिवस आता है उनमें सर्वश्री हनुमान दयाल बंसल, मुरारीलाल सिंह वर्मा, अनिल कुमार गोयल, जयदेव सांखला, महेंद्र जैन मित्तल, नंदकिशोर अग्रवाल व सूर्य कुमार मित्तल का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनन्दन किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की गयी। संस्था उपाध्यक्ष श्री जे पी शर्मा के सीनियर सिटीजन सोसायटी अजमेर के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनका भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved