Post Views 11
November 15, 2022
जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को
अजमेर, 15 नवम्बर। जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 17नवम्बर को कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी रूम में प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर श्री अंश दीप की अध्यक्षता में विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि परिवादी प्रातः 10 बजे से ही जनसुनवाई के लिए पंजीयन करवा सकते हैं।
स्वच्छ भारत मिशन की बैठक बुधवार को
अजमेर, 15 नवम्बर। जिला कलक्टर श्री अंश दीप की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रबन्धन समिति की बैठक बुधवार 16 नवम्बर को अपरान्ह तीन बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हेमन्त स्वरूप माथ्ुार ने दी।
जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. अग्रवाल लेंगे बुधवार को बैठक
अजमेर, 15 नवम्बर। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भू-जल विभाग तथा खान एवं पेट्रोलियम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल बुधवार 16 नवम्बर को दोपहर 12 बजे जलदाय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने दी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved