For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 149779803
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आना सागर को बचाने के अभियान को लेकर 23 जुलाई को 'अजमेर बंद', डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में निकला विशाल पैदल मार्च |  Ajmer Breaking News: रिमझिम बारिश के बीच संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की ओपीडी में कैश काउंटर के पास अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। |  Ajmer Breaking News: भाजपा ने कांग्रेस के चुनावी पासे को पलटा,शहर कांग्रेस ने आनासागर की दुर्दशा के खिलाफ 23 जुलाई को ’अजमेर बंद’ का आह्वान किया, |  Ajmer Breaking News: कथा वाचक किरीट भाई सोमैया द्वारा जवाहर रंगमंच पर गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में आयोजित कथा के बीच खाटूश्याम बाबा पर की गई तथ्यहीन टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद श्याम भक्त आक्रोशित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीएसटी  एवं दरगाह थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा खेलते 27 सटोरिए दबोचे,₹60000 की नगदी और ताश पत्ती सहित जुआ सट्टा खेलने का सामान जप्त |  Ajmer Breaking News: एनएसयूआई छात्र संगठन के द्वारा आना सागर की दुर्दशा के खिलाफ चौपाटी पर अनोखा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के खिलाफ पुतला दहन |  Ajmer Breaking News: बारिश से पहले एक्शन, तैनात रहेंगे 150 हॉर्स पावर के तीन पम्प, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की गरिमामयी उपस्थिति में निकली भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील की बदहाली और दुर्दशा पर प्रशासन व भाजपा की उदासीनता के खिलाफ 23 जुलाई को अजमेर बंद को सफल बनाए के लिए बैठक आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क उपचार

Post Views 11

November 15, 2022

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत जरूरतमंदों का निजी चिकित्सालयों में निःशुल्क ईलाज किया गया।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क उपचार
          अजमेर, 15 नवम्बर । मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत जरूरतमंदों का निजी चिकित्सालयों में निःशुल्क ईलाज किया गया।
          मित्तल हॉस्पीटल अजमेर में श्रीमती प्रतिभा के बच्चांंे को नर्सरी एनआईसीयू में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत निःशुल्क उपचार हुआ। श्रीमती प्रतिभा ने सातवें महीने में मित्तल हॉस्पीटल में जुड़वा लड़कियों को जन्म दिया। समय से पहले बच्चों का जन्म होने की वजह से बच्चाें को मित्तल हॉस्पीटल के नर्सरी एनआईसीयू मे रखा। वे 40 दिनों तक अस्पताल मे ही रहे। उनके इलाज मे लगभग 3 लाख 12 हजार रूपएका खर्चा हुआ।यह राजस्थान सरकार द्वारा वहन किया गया। माध्यम वर्गीय परिवार होने की वजह से बच्चाें का इलाज निजी अस्पताल मे कराना बहुत मुश्किल था। उनके इलाज में जो भी खर्चा हुआ वो मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत राजस्थान सरकार द्वारा वहन किया गया। 
          इसी प्रकार मित्तल हॉस्पीटल अजमेर में श्रीमती कलावती मंत्रीउम्र 56 वर्ष का मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत निःशुल्क उपचार हुआ। मनोज कुमार मंत्री ने बताया की उनकी माताजी श्रीमती कलावती मंत्री को छाती में दर्द होने की वजह से मित्तल हॉस्पीटल लाया गया। जाँच के उपरान्त पाया कि उन्हें हृदयाघात हुआ है । स्टैंड डाल कर ऑपरेशन किया गया।इसका खर्च रु 53 हजार 100 रूपये आया। उनके इलाज सम्पूर्ण खर्च मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत राजस्थान सरकार द्वारा वहन किया गया। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved