Post Views 81
November 15, 2022
फूड लाईसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित
अजमेर, 15 नवम्बर । फूड लाईसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन मंगलवार को संत कंवरराम धर्मशाला पड़ाव में किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज कुमार पिंगोलिया ने बताया कि विभाग के खाद्य सुरक्षा दल द्वारा पड़ाव स्थिति संतकंवरराम धर्मशाला में मंगलवार को फूड लाईसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। इसका आयोजन श्री अजमेर व्यापार महासंघ के सहयोग से किया गया। शिविर में किराना, मिठाई, होटल, डेयरी, रेस्टोरेंट, हलवाई, कैटरिंग, फास्ट फूड, चाट, पकौड़ी, फल, सब्जी आदि के 211 विक्रेताओं के ऑनलाइन आवेदन किए गए। साथ ही फूड सेफ्टी अधिनियम की भी जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि एफएसएसएआई के नियमानुसार खाद्य सामग्री के निर्माण, संग्रह, परिवहन एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों के लिए फूड लाईसेंस रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इसके अभाव में कारोबार करने वाले व्यक्तियों पर सजा एवं जुर्माने का प्रावधान है।
इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुशील चोटवानी एवं श्री महेश शर्मा, डेयरी प्रतिनिधि श्री दीपक वैष्णव एवं सहायक श्री राजकुमार इन्दौरिया ने व्यापारियों को विशेष सहयोग प्रदान किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved