Post Views 11
November 15, 2022
जिला प्रमुख ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याए , प्राप्त परिवेदनाओं पर तत्काल कार्रवाई के दिये निर्देश
अजमेर। जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाडा की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में अधीनस्थ विभागो के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों संबंधित प्राप्त परिवेदनाओं पर संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीयों को तत्काल निस्तारण के निर्देश प्रदान किये गये।
जिला प्रमुख ने 50 कनिष्ठ लिपिकों को प्रदान किये नियुक्ति एवं पंचायत समिति आवंटन आदेश
अजमेर। जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्थापना समिति की बैठक दिनांक 11.11.2022 में सहायक कलक्टर, अजमेर की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 के तहत पात्र पाये गये अभ्यर्थियों की रैंक के आधार पर चयन सूची को निर्णयार्थ /अनुमोदनार्थ प्रस्तुत की गई थी। जिला स्थापना समिति द्वारा रैंक के आधार पर श्रेणीवार मेरिट चयन सूची का अनुमोदन किया गया एवं चयनित/पात्र 50 अभ्यर्थियो को उनकी योग्यता, दस्तावेजो के नियमानुसार सही होने पर कनिष्ठ लिपिक पद पर नियुक्ति/पदस्थापन हेतु पंचायत समिति/जिला परिषद का आवंटन किये जाने का निर्णय जिला प्रमुख अजमेर द्वारा लिया गया। जिला प्रमुख द्वारा संबंधित पंचायत समिति के विकास अधिकारी को निर्देषित किया गया कि पंचायत समिति की प्रशासन स्थाई समिति की बैठक में उक्त चयनित अभ्यर्थियों की सूची का अनुमोदन कराकर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के द्वारा पूर्व में उक्त भर्ती अन्तर्गत नियुक्ति आदेष प्रारूप में ही नियुक्ति/पदस्थापन जारी करें।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved