Post Views 31
November 15, 2022
आनासागर झील के संरक्षण के नाम पर अजमेर में जो अन्यायपूर्ण कार्यवाहियां की जा रही हैं, उनकी शिकायत आज राज्य की मुख्य सचिव महोदया तक पहुंच गई है। गौरवपथ संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल आज दिनांक 15.11.2022 को मुख्य सचिव महोदया से व्यक्तिगत मिला जिसमें माननीय मुख्य सचिव महोदया ने स्पष्ट कहा है कि झील संरक्षण के नाम पर किसी भी खातेदार को परेशान करने के कोई भी निर्देश नहीं दिए गए हैं और ना ही किसी की निजी संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचाया जाएगा। मुख्य सचिव महोदया ने शीघ्र ही इस संदर्भ में जिला कलेक्टर महोदय को निर्देश देने की बात कही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved