Post Views 11
November 15, 2022
जनजातीय गौरव दिवस मनाया
आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने हेतु तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षक और राष्ट्रीय गौरव, वीरता तथा आतिथ्य के भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने में आदिवासियों के प्रयासों को मान्यता देने हेतु प्रतिवर्ष 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है| इस संदर्भ में अजमेर मंडल पर भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज एक कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनखड़ की गरिमामयी उपस्थिति में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनखड़ ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया तत्पश्चात भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर रील फिल्म का प्रदर्शन किया गया । मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनखड़ ने अपने सम्बोधन में भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य परियोजना प्रबंधक -गतिशक्ति यूनिट श्री अनूप कुमार शर्मा तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलदेवराम सहित मंडल के अन्य शाखाधिकारी व कर्मचारी और मान्यता प्राप्त रेल कर्मचारी संगठनों व एसोशिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित निबंध प्रतियोगता का आयोजन भी किया गया जिसके विजेता कर्मचारियों को पुरुस्कृत किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved