Post Views 141
November 14, 2022
बाल अधिकार सप्ताह का हुआ शुभारंभ
अजमेर 14 नवम्बर। जिला स्तरीय बाल अधिकार सप्ताह का शुभारंभ दयानन्द बाल सदन, केसरगंज में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हेमन्त स्वरूप माथुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री माथुर द्वारा बच्चों को बाल दिवस के महत्व से अवगत करवाया व राष्ट्र निर्माण के लिए बच्चों की भूमिका पर प्रकाश डाला। सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई श्री संजय सावलानी द्वारा बताया गया कि मिशन वात्सल्य के तहत् 14 नवम्बरसे 20 नवम्बर तक बाल अधिकार सप्ताह मनाया जाएगा। इनके अन्र्तगत विभिन्न विभागों व चाइल्डलाइन, स्वंय सेवी संस्थाओं के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा बालश्रम व बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए आयोजित रैली को झण्डी दिखा रवाना किया गया। दयानन्द बाल सदन के बच्चों द्वारा बालश्रम व बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई से अभिषेक गुजराती बाल कल्याण समिति - तबस्सुम, राजलक्ष्मी, अरविन्द, रूपेश, अति जिला शिक्षा अधिकारी शाहबुदीन चीता, दयानन्द बाल सदन प्रबन्धक राजेन्द कुमार आर्य, चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक कुशाल सिहं रावत, समन्वयक वनिता पंवार,लक्ष्मण, लेबर इंस्पेक्टर वसुंधरा, संरक्षण अधिकारी श्रीमती अमिता,दिनेश रावत तथा सोनू प्रजापति उपस्थिति रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved