Post Views 61
November 14, 2022
धोला भाटा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपल का कुआ में चाचा नहेरू की याद में स्कूल व मुथुट फिनकॉर्प के सयुक्त तत्वावधान में बाल दिवस मनाया गया। अजमेर मुथुट फिनकॉर्प के ब्रांच मैनेजर श्री हेमन्त चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोनल हैड श्री अर्पण कुमार चावला व शाला प्रधानाचार्य श्रीमती निशा वाजा थी व अन्य अतिथियों में रिजनल मैनेजर, आशीष लालपुरिया व एरिया मैनेजर सुश्री चित्रा राठौड़ थी। चौहान के अनुसार स्कूल में अधिक उपस्थिति, उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व गिफ्ट देकर 45 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में शामिल नितेश परिहार, किरण लोंगवानी, ज्ञानचन्द, रविन्द्र राजोरिया, निधि शर्मा, गिरीश कुमार भरत हेमनानी, आदि मौजूद थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved