For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 149037916
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर के कृष्ण घाट पर मंदिर से अष्टधातु का छत्र चोरी, पुजारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की |  Ajmer Breaking News: संगठन में निष्ठा और मेहनत सर्वोपरि; धरातल पर पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा मान-सम्मान — डॉ. विकास चौधरी ​ |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत 76 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुई ठगी की वारदात, हाथ में से सोने की अंगूठी उतरवा कर 500 के नोटों की नकली गड्डी थमाकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ऐतिहासिक आना सागर झील में मछलियों के मरने के सिलसिले के बाद जागा प्रशासन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेंज के नव नियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. रवि ने शनिवार को आईजी कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सलीम अहमद शनिवार को अजमेर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: ₹228.90 लाख के लगभग विकास कार्यों की सौगात: जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने काठोदा एवं पालड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कर्मियों का जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में पर्यटक सुरक्षा, नशे की रोकथाम और होटल पोर्टल व्यवस्था पर मंथन, एएसपी ग्रामीण डॉ. लालचंद कयाल ने ली विशेष बैठक |  Ajmer Breaking News: शोरूम से निकली कार में 1 घंटे के दरमियान में लगी आग, गनीमत रही नहीं हुई कोई जनहानी, | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर-आगराफोर्ट-अजमेर  एक्सप्रेस रेलसेवा मण्डावर महुवा रोड स्टेशन पर करेगी 02 मिनट का ठहराव

Post Views 11

November 14, 2022

ठहराव के कारण अजमेर-आगराफोर्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का भरतपुर स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

अजमेर-आगराफोर्ट-अजमेर  एक्सप्रेस रेलसेवा मण्डावर महुवा रोड स्टेशन पर करेगी 02 मिनट का ठहराव
ठहराव के कारण अजमेर-आगराफोर्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का भरतपुर स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

    रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-आगराफोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा का दिनांक 17.11.22 से मण्डावर महुवा रोड स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव दिया जा रहा है। 

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 22987, अजमेर-आगराफोर्ट एक्सप्रेस दिनांक 17.11.22 से मण्डावर महुवा रोड स्टेशन पर 09.55 बजे आगमन एवं 09.56 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22988, आगराफोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 17.11.22 से मण्डावर महुवा रोड स्टेशन पर 16.29 बजे आगमन एवं 16.30 बजे प्रस्थान करेगी। 

मण्डावर महुवा रोड स्टेशन पर ठहराव के कारण गाडी संख्या 22987, अजमेर- आगराफोर्ट एक्सप्रेस का दिनांक 17.11.22 से भरतपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.48 बजे आगमन व 10.50 बजे प्रस्थान करेगी। 

नोटः- उपरोक्त ठहराव प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात् बढाया भी जा सकता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved