For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 149037848
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर के कृष्ण घाट पर मंदिर से अष्टधातु का छत्र चोरी, पुजारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की |  Ajmer Breaking News: संगठन में निष्ठा और मेहनत सर्वोपरि; धरातल पर पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा मान-सम्मान — डॉ. विकास चौधरी ​ |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत 76 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुई ठगी की वारदात, हाथ में से सोने की अंगूठी उतरवा कर 500 के नोटों की नकली गड्डी थमाकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ऐतिहासिक आना सागर झील में मछलियों के मरने के सिलसिले के बाद जागा प्रशासन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेंज के नव नियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. रवि ने शनिवार को आईजी कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सलीम अहमद शनिवार को अजमेर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: ₹228.90 लाख के लगभग विकास कार्यों की सौगात: जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने काठोदा एवं पालड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कर्मियों का जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में पर्यटक सुरक्षा, नशे की रोकथाम और होटल पोर्टल व्यवस्था पर मंथन, एएसपी ग्रामीण डॉ. लालचंद कयाल ने ली विशेष बैठक |  Ajmer Breaking News: शोरूम से निकली कार में 1 घंटे के दरमियान में लगी आग, गनीमत रही नहीं हुई कोई जनहानी, | 

अजमेर न्यूज़: बाल दिवस पर बच्चों के लिए सजाया सपनों का संसार

Post Views 61

November 14, 2022

14 नवंबर फ़्लाइइंग बर्ड्स सोसाइटी ने आदर्श नगर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुर्जर बस्ती के विद्यार्थियों के लिए पिकनिक का किया आयोजन

बाल दिवस पर बच्चों के लिए सजाया सपनों का संसार

14 नवंबर फ़्लाइइंग बर्ड्स सोसाइटी ने आदर्श नगर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुर्जर बस्ती के विद्यार्थियों के लिए पिकनिक का आयोजन किया ।संस्था की संस्थापिका अम्बिका हेड़ा ने बताया कि इस स्कूल में सभी बच्चे निम्न परिवार से आते हैं और उन्हें इस तरह के आयोजनों को देखने का अवसर नहीं मिल पाता इसलिए फ्लाइंग बर्ड्स ने इन बच्चों के लिए सपनों की दुनिया सजाने का प्रयास किया।  संस्था की अध्यक्ष अंजू जाजू ने बताया कि बच्चों के द्वारा बड़ी उत्सुकता के साथ नृत्य कविता गीत तैयार किये गये और उनकी प्रस्तुतियां दी गई । संस्था द्वारा बच्चों के लिए टैटू स्टॉल लगाए गई जिसमें अलका शर्मा द्वारा सभी बच्चों के चेहरे पर टैटू पेंटिंग की गई । बच्चों के लिए गेम स्टॉल लगायी गई जिसमें रिंग गेम, पिरामिड गेम ,स्टेशन गेम आधी खिलाए गए । बच्चों को संगीता सोमानी और उर्मिला  सोमानी ,कविता सोमानी द्वारा आकर्षक उपहार दिए गए। 125 बच्चों को संस्था द्वारा स्कूल के स्वैटर दिए गए जिसकी धनराशि दिल्ली निवासी रमेश अमिता करनाणी द्वारा सहयोग स्वरूप दी गई ।नमिता कासलीवाल ,पारुल भार्गव राधा राठी द्वारा कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग दिया गया । स्कूल प्रिंसिपल विजय लक्ष्मी जैन को स्कूल के उपयोग के लिए प्रिंटर वह अल्मारी संस्था द्वारा भेंट स्वरूप दी गई ।छोटी छोटी वस्तुओं के अभाव के कारण बच्चों को कभी कभी पूरी सुविधाएँ नहीं मिल पाती स्कूल में प्रिंटर न होने के कारण बच्चों की शिक्षा में थोड़ी परेशानी हो रही थी ।स्कूल बहुत ही छोटी सी जगह पर चलाया जा रहा है सामान रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था कभी कभी ज़रूरी काग़ज़ात भी चूहों द्वारा नुक़सान पहुँचा दिए जाते थे, इसलिए फ्लाइंग बर्ड्स ने दोनों ज़रूरतों को समझते हुए स्कूल को बाल दिवस पर एक ख़ूबसूरत सौग़ात दी ।बच्चों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई ।प्रयास रहा बच्चों के इस ख़ास दिन को यादगार बनाने का छोटी छोटी खुशियां दें बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने का । संस्था के सभी सदस्यों और स्कूल के स्टाफ़ ने मिलकर बड़ी ख़ूबसूरती से कार्यक्रम को सफल बनाया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved