For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 149037781
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर के कृष्ण घाट पर मंदिर से अष्टधातु का छत्र चोरी, पुजारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की |  Ajmer Breaking News: संगठन में निष्ठा और मेहनत सर्वोपरि; धरातल पर पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा मान-सम्मान — डॉ. विकास चौधरी ​ |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत 76 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुई ठगी की वारदात, हाथ में से सोने की अंगूठी उतरवा कर 500 के नोटों की नकली गड्डी थमाकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ऐतिहासिक आना सागर झील में मछलियों के मरने के सिलसिले के बाद जागा प्रशासन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेंज के नव नियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. रवि ने शनिवार को आईजी कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सलीम अहमद शनिवार को अजमेर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: ₹228.90 लाख के लगभग विकास कार्यों की सौगात: जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने काठोदा एवं पालड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कर्मियों का जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में पर्यटक सुरक्षा, नशे की रोकथाम और होटल पोर्टल व्यवस्था पर मंथन, एएसपी ग्रामीण डॉ. लालचंद कयाल ने ली विशेष बैठक |  Ajmer Breaking News: शोरूम से निकली कार में 1 घंटे के दरमियान में लगी आग, गनीमत रही नहीं हुई कोई जनहानी, | 

अजमेर न्यूज़: एसएलआरएम के तहत विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, जवाहर रंगमंच पर हुई कार्यशाला में प्रतिनिधियों को दी जानकारी 

Post Views 51

November 14, 2022

मनरेगा की तर्ज पर अजमेर में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना ( आईजीआरवाई ) के तहत 100 दिवस का गारंटीशुदा रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा

आईजीआरवाई के तहत मिलेगा रोजगार
एसएलआरएम के तहत विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, जवाहर रंगमंच पर हुई कार्यशाला में प्रतिनिधियों को दी जानकारी 
शहरी क्षेत्रों की नगरीय निकाय सीमा में निवास करने वाले परिवारों विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर असहाय एवं बेरोजगाार परिवारों को आर्थिक सम्बल प्रदान करने हेतु मनरेगा की तर्ज पर अजमेर में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना ( आईजीआरवाई ) के तहत 100 दिवस का गारंटीशुदा रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जवाहर रंगमंच पर सोमवार को सेमीनार का आयोजन कर तीन प्रकार के रोजगार की जानकारी प्रदान की गई। प्रमुख रूप से मास्टर ट्रेनर, सुपरवाइजर और लेबर का प्रशिक्षण नगर निगम द्वारा प्रदान किया जाएगा। जो अभ्यर्थी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे उन्हें 100 दिवस का रोजगार प्रदान किया जाएगा। मंगलवार को अंतिम प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 18 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग के महिला एवं पुरूष इसमें हिस्सा ले सकेंगे। 
नगर निगम के तत्वावधान में जवाहर रंगमंच पर सोमवार को एसएलआरएम के तहत सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में श्री सी श्रीनिवासन ( संसाधन व्यक्ति, एलएलआरएम परियोजनाएं, शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार ) ने कचरे को आय में कैसे बदलें इसके बारे प्रशिक्षण लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक 80 वार्ड में एक-एक पुरूष प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। चयन किए गए प्रभारियों का 90 दिवसीय प्रशिक्षण लखनऊ में करवाया जाएगा। इसी प्रकार 10 वीं पास या अधिक शिक्षित महिला को अजमेर में 45 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 10 वीं फेल अथवा साक्षर महिला को 15 दिवसीय प्रशिक्षण भी अजमेर में प्रदान किया जाएगा। यह सभी प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क होगा। 
प्रशिक्षण लेने वालों को करने होंगे आवेदन 
सेमीनार में दौरान प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा। जो अभ्यर्थी अपनी स्वैच्छा से आवेदन करना चाहते हैं वे मंगलवार को सेमीनार में हिस्सा लेकर आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। चयनीत अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 
टेरिस गार्डन लगा, कर सकते हैं कमाई
श्री सी श्रीनिवासन ने सेमीनार में हिस्सा लेने आए विभिन्न स्वयं सहायता समूह से जुड़े प्रतिनिधियों को टेरिस गार्डन से ऑर्गेनिक सब्जियां उगाकर किस प्रकार आय की जा सकती है इसके बारे में विस्ताार से जानकारी दी। उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि घर में सब्जियों का उपयोग करने बाद निकलने वाले हिस्से का किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन्हें गौ शाला में दी जा सकती है। यहां से गौबर आदि लेकर उसका उपयोग ऑर्गेनिक खाद्य बनाने में किया जा सकता है। बांस की टोकरियों को गौबर से लीपकर उसमें मिट्‌टी भर सब्जियां उगाई जा सकती है। उन्होंने किचन गार्डन किस प्रकार विकसित किया जाए इसके बारें में भी विस्तार से बताया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved